Miss World 2025 Finale: किसके सिर सजेगा मिस वर्ल्ड का ताज, नंदिनी गुप्ता पर टिकी भारत की उम्मीदें

Miss World 2025 Finale Nandini Gupta: तेलंगाना के हैदराबाद स्थित हिटेक्स एक्जीबिशन सेंटर में 72वीं मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है। इस फाइनल पर सभी की निगाहें टिकी हैं। नंदिनी गुप्ता ( Nandini Gupta) के नाम पर भारतीय लोगों की धड़कनें थम सी गई हैं। परिवार से लेकर चाहने वालों तक, सभी नंदिनी की जीत की दुआ कर रहे हैं।

Miss World 2025 Finale में लगेगा बॉलीवुड का तड़का

मिस वर्ल्ड 2025 की अंतिम शाम को और भी शानदार और यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड सितारे ईशान खट्टर और जैकलीन फर्नांडीज लाइव परफॉर्मेंस देंगे, यानी फिनाले में जबरदस्त बॉलीवुड तड़का लगने वाला है। इस जूरी में मिस वर्ल्ड की चेयरपर्सन जूलिया मोर्ले होंगी, जबकि बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, मशहूर उद्यमी सुधा रेड्डी और मिस इंग्लैंड 2014 कैरिना टायरेल भी इस बार जूरी का हिस्सा होंगी। सोनू को तेलंगाना के प्रतिष्ठित मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Miss World 2025 Finale: कौन हैं नंदिनी गुप्ता

बता दें कि नंदिनी गुप्ता ( Nandini Gupta) का जन्म 13 सितंबर 2003 को राजस्थान के कोटा शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोटा के सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। फिलहाल वह मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन कर रही हैं। साल 2023 में उन्होंने फेमिना मिस राजस्थान का खिताब जीता। इसी साल उन्होंने फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India) का ताज भी अपने नाम किया।

Miss World 2025: खत्म होगा आठ साल का सूखा

नंदिनी अब भारत को सातवां मिस वर्ल्ड का खिताब दिलाने के बेहद करीब हैं और पूरे देश की निगाहें उन पर टिकी हैं। पूरा देश चाहता है कि मिस वर्ल्ड 2025 का ताज भारत की बेटी नंदिनी गुप्ता के सिर पर सजे, ताकि आठ साल बाद भारत को नई मिस वर्ल्ड मिले और देश का नाम पूरी दुनिया में गूंजे।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Entertainment News in Hindifamina miss inidia 2023Miss worldmiss world 2025miss world 2025 finalmiss world 2025 titlenandini gupta agenandini gupta miss world 2025nandini gupta rajasthan