बकरी ने दिया एक ऐसे बच्चे को जन्म, जिसने भी देखा रह गया दंग….

दुनियाभर से आए दिन चौंकाने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। एक ऐसी ही एक चौकानी घटना यूपी के मिर्जापुर से सामने आई है। यहां के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव में एक बकरी ने गुरुवार को एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया, जो देखने से एक आंख वाले घोड़े की तरह दिख रहा है। विचित्र बच्चे को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। विचित्र बच्चे को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। वहीं जिसने भी इस विचित्र बच्चे को देख वह दंग रह गया।

ये भी पढ़ें..भारत का साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का टूटा सपना, इस वजह से मिली हार

घोड़े जैसा दिख रहा बकरी बच्चा

वहीं पशुपालक गिरजा प्रसाद ने बताया कि उसकी पालतू बकरी ने एक आंख वाले बच्चे को जन्म दिया है, जो घोड़े के बच्चे की तरह दिख रहा है। उस बच्चे का मुंह घोड़े के जैसा है और उसके पूरे शरीर पर कोई बाल नहीं है। उसके सिर पर एक आंख है। यह देखने में बहुत ही अजीबों-गरीब लग रहा है। भगवान एवं प्राकृतिक के बनाए हुए सभी प्राणी एक समान होते हैं, लेकिन यह बकरी का बच्चा घोड़े के जैसा है।

अब देखना यह है कि यह कितने दिनों तक जिंदा रहता है क्योंकि पैदा तो हुआ लेकिन इसका शरीर पूरी तरीके से कमजोर है। यह अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा है। इसकी सांसें रुक-रुक चल रही है। लोगों के बताने के मुताबिक यह ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह सकता। लोग इसे देखकर आश्चर्यचकित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह कलयुग है, कुछ भी हो सकता है।

बकरी ने कछार जिले में दिया था विचित्र बच्चे को जन्म

गौरतलब है कि इससे पहले असम के कछार जिले के धौलाई में एक पालतू बकरी ने इंसानी शरीर जैसे बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे की पूरी शक्ल किसी नवजात की तरह ही था। दिलचस्प बात है कि इस बच्चे की पूंछ तक नहीं थी। देखते ही देखते यह खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई. लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से आने लगे। हालांकि, बच्चे ने जन्म के आधे घंटे के बाद ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें.. UP Chunav 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या से भरेंगे हुंकार, इतनी बार कर चुके हैं दौरा

ये भी पढ़ें..ओमिक्रॉन का ये लक्षण नजर आने पर हो जाएं सावधान, इस तरह करें बचाव

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

goatGoat gave birth to a childGoat gave birth to a strange childLatest news hindimirzapurupWhoever saw it was stunnedजिसने भी देखा रह गया दंगबकरीबकरी दिया बच्चे को जन्मबकरी ने दिया विचित्र बच्चे को जन्ममिर्जापुरयूपीलेटेस्ट न्यूज हिन्दी
Comments (0)
Add Comment