यूपी विधानसभा मानसून सत्र शुरू, लखनऊ में बदला रहेगा ट्रैफिक, इन मार्गों पर रूट डायवर्ड

UP Assembly Monsoon Session 2025: उत्तर प्रदेश विधानसभा के चार दिवसीय मानसून सत्र का सोमवार 11 अगस्त यानी आज से आगाज हो रहा है। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के लिए विधान भवन के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही सत्र की शुरुआत और समाप्ति तक यातायात डायवर्ट (Traffic Diversion Lucknow) रहेगा।

लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया गया कि विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त से शुरू होना प्रस्तावित है। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के अलावा विधान परिषद सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। सत्र के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा विधानसभा के सामने धरना-प्रदर्शन की संभावना है। इस अवसर पर यातायात के सुचारू संचालन के लिए 11 अगस्त से समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू ।

Traffic Diversion Lucknow : ये रूट रहेंगे डायवर्ड

विधानसभा के सामने रॉयल होटल चौराहे से हजरतगंज चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील या बर्लिंगटन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैंट होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेगा।

बंदरियाबाग चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात लाल बत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेगा।

डीएसओ चौराहे से सामान्य यातायात हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेगा।

संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की ओर से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगी, बल्कि ये बसें बैकुंठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लाल बत्ती चौराहा, कैंट होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।

केसीसी तिराहे से चारबाग की ओर से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगी, बल्कि ये बसें लोको चौराहा, कैंट या बर्लिंगटन चौराहा होते हुए कैसरबाग होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।

गोमतीनगर की ओर से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी, बल्कि ये बसें बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा से कैसरबाग और 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लाल बत्ती चौराहा, कैंट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगी।

परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होते हुए विधानसभा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील चौराहा, संकल्प वाटिका या सिकंदरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लाल बत्ती चौराहा, कैंट होते हुए अपने गंतव्य को जाएगा।

सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज, विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सिकंदरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतु (1090) चौराहा अथवा चिरैयाझील होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।

डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा होते हुए बर्लिंगटन चौराहा, कैंट होते हुए अपने गंतव्य को जाएगा।



ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

11 August traffic Lucknowalternate routes LucknowAssembly session traffic updateLucknow road diversionLucknow route changeLucknow traffic alertLucknow traffic diversionLucknow traffic newstraffic advisory LucknowUP Assembly Monsoon Session 2025Vidhansabha session Lucknowयूपी विधानसभा मानसून सत्र 2025लखनऊ ट्रैफिक डायवर्जनलखनऊ यातायात