LPG Price Hike: दिवाली से पहले LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

LPG Price Hike: त्योहारी सीजन में आम जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16 तक की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें बुधवार यानी आज से लागू हो गई हैं।

LPG Price Hike: जानें अपने शहर की कीमत

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 15 बढ़कर 1580 से 1595 रुपये हो गई है। कोलकाता में यह सिलेंडर अब 16 बढ़कर 1700 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह, मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 16 रुपये बढ़कर 1547 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यही सिलेंडर 16 रुपये महंगा होकर 1754 रुपये का हो गया है।

घरेलू सिलेंडर के नहीं बढ़े दाम

हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह सिलेंडर 853.00, कोलकाता में 879.00, मुंबई में 852.50 और चेन्नई में 868.50 रुपये में मिलेगा। गौरतलब है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर पड़ सकता है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Diwali expensesDussehra festival costGas agency price increaseIndian festivals expensesLPG Cylinder Price HikeLPG price increaseOctober 2025 LPG ratesOctober festivals Indiaएलपीजी सिलेंडरदिवाली