LPG Cylinder Price: एलपीजी गैस सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा , 5 किलो वाले ‘छोटू’ के भी बढ़े भाव

LPG Commercial Gas Cylinder Price: तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव खत्म होते ही महंगाई का तगड़ झटका लगा है। शुक्रवार को तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की बढ़ती कीमतें हैं। राजधानी नई दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071.5 रुपये पहुंच गई है। जबकि 5 किलोग्राम वाले ‘छोटू’ FTL सिलेंडर की कीमत भी तत्काल प्रभाव से 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

LPG Cylinder Price: घरेलू सिलेंडर के नहीं बढ़े दाम

हालांकि, राहत की बात ये है कि घरेलू 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडरों की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। आम उपभोक्ताओं को इस बढ़ोतरी का सीधा असर नहीं पड़ेगा। दरअसल घरेलू LPG, जो सब्सिडी वाला है और खाना पकाने के लिए बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है, उसे इस बदलाव से बाहर रखा गया है। 14.2 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत पिछले कई महीनों से बढ़ाए नहीं गए है, जिससे महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

Commercial LPG Cylinder Price: तीसरी बार बढ़े दाम

बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। कमर्शियल LPG सिलेंडर मार्च में 115 रुपये और अप्रैल में 200 रुपये महंगा हुआ था।

दरअसल 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में हुई इस भारी बढ़ोतरी का सीधा असर रेस्टोरेंट, होटल, बेकरी और ऐसी ही दूसरी जगहों पर पड़ेगा, जो अपने रोज़ाना के कामकाज के लिए कमर्शियल LPG पर निर्भर रहते हैं। उद्योग से जुड़े लोग अक्सर बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डाल देते हैं, जिसका असर आने वाले हफ्तों में भोजन और डाइनिंग की कीमतों में देखने को मिल सकता है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

19 kg commercial gas cylinder rateCommercial LPG cylinder priceCommercial LPG cylinder price increase Delhi todayDelhi commercial LPG cylinder priceGovernment oil companies LPG price updateImpact of commercial LPG price hikeLPG Commercial Gas Cylinder Price hikelpg cylinder priceLPG price hike India