Lockdown के बीच इंसानियत की अनोखी पहल देख हैरान रह गए पुलिसकर्मी

बलिया: कोरोना के बढ़ते खतरों के साथ यूपी सहित पूरा देश लाकडाउन (lockdown) हो चूका है| ऐसे में अपनी जान की परवाह न क़र आम जनता के सुरक्षा लिए सड़को पर खड़ी पुलिस के लिए एक लड़की इंसानियत की मिशाल बन गयी|

यह भी पढ़े-स्वास्थ्य महकमे की ये कैसी संजीदगी, पेड़ के नीचे तड़पता रहा Corona का संदिग्ध

तमाम बन्दिशो (lockdown) के बिच अपने पिता के साथ इस लड़की ने चाय और बिस्किट दिया| पुलिस वाले भी ये कहने से नहीं चूके कि अब तो कोरोना को हारना ही होगा| कोरोना के खौफ से इन्सान चाहे घरो में कैद हो पर इंसानियत झरोखों से भी अपनी मौजूदगी दिखा ही देती है| दरअसल बलिया में लाकडाउन (lockdown) के दौरान सदर कोतवाल अपनी पूरी टीम के साथ चित्तू पाण्डेय चौराहे पर डियूटी कर रहे थे|

इस lockdown के दौरान मौज मस्ती के लिए निकले लोगो के पीछे दौड़ती पुलिस की मेहनत और सेवा का भाव देखकर एक लड़की खुद को रोक नही पाई| हांथो में चाय की केतली और बिस्किट का पैकेट लिए अपने पिता के साथ जब ये लड़की पुलिस वालो के सामने आई तो कुछ देर के लिए पुलिस वालो को लगा की ये दोनों लाकडाउन के नियमो का पालन नहीं कर रहे पर जैसे ही पिता और पुत्री ने पुलिस वालो को चाय और बिस्किट दिया, पुलिस वाले भी इंसानियत के इस मिशाल को देख कर हैरान हो गये और पिता को गले से लगा लिया|

जहा एक तरफ लोग लाक डाउन (lockdown) के नियमो के नियमों की धज्जिया उड़ाते हुए सड़को पर घूम रहे है उन्हें ये अंदाजा ही नही जो पुलिस उन्हें समझाने का काम कर रही है वो खुद अपनी जिन्दगी दाव पर लगा कर लोगो की जिन्दगी बचाने में लगे है| पुलिस वालो को चाय पिलाने वाली रितम का कहना है कि हम एक दुसरे की मदद कर से ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ कर जीत सकते है|

(रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी,बलिया)

Comments (0)
Add Comment