इटावा–जिले में एक तरफ तस्कर सक्रीय हैं और दूसरी तरफ वन विभाग भी इन तस्करों पर लगाम लगाने के लिए कमर कस चूका है। इसी के तहत जिले में कछुआ तस्करों को एसटीएफ ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।
इटावा में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। यहां वन विभाग की टीम ने बड़ी तादाद में कछुए पकडे। यूपी एसटीएफ ने 327 कछुओं के साथ तस्करों को भी पकड़ा लिया। डीएफओ ने बताया कि चौपला से एक गाड़ी से 327 जिंदा कछुए बरामद किये गए। इन कछुओं को पुनः इनके प्राकृतिक वास में छोड़ गया। इन कछुओं का प्रयोग सूप व चिप्स बनाने के लिए किया जाता है। इसीलिए इतनी भारी मात्रा में कछुओं की तस्करी का कारोबार चालु है। हालाँकि यह अब तक कि सबसे बड़ी सफलता है।
इटावा में लखनऊ एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर 327 सुंदर प्रजाति के कछुओ समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार तस्करों के पास से एक लग्जरी कार भी बरामद की है । गिरफ्तार तस्कर कछुओ को पकडकर उत्तराखंड के उधमसिंह नगर होते हुए विदेशो में तस्करी करने के लिए ले जा रहे थे । वन विभाग के मुताबिक बरामद कछुओ की अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में लाखो रूपये कीमत आंकी जा रही है ।गिरफ्तार तस्कर पचास रूपये में कछुए खरीदकर 600-700 रूपये प्रति किलो के हिसाब से बेच दिया करते थे । एसटीएफ ने गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है ।
इटावा एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पकड़े 327 कछुए 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार पकड़े गए तस्करों के पास से मर्सडीज कार बरमाद बंगाल के जरिये विदेशो में भेजे जाते थे 50 रुपये में खरीदकर 600 -700 रुपये में बेचते थे । इटावा -लखनऊ एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मर्सिडीज कार में तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 10 बोरो में 327 कछुए को बरामद किए है,पकड़े गए कछुओं में कई प्रजातियां है,वहीं 4 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है,यह तस्कर 1 उत्तराखंड और 3 तस्कर इटावा जिले के शामिल है यह लोग कछुओं को पकड़कर बेस्ट बंगाल के जरिये विदेशो में सप्लाई करते थे,जहां पर अच्छे दामो पर बिक्री की जाती थी इसका उपयोग कई तरह की वस्तुएं बनाने के लिए किया जाता था,और सबसे ज्यादा शक्तिवर्धक काम के लिए किया जाता था सभी तस्करों को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास चौबिया गांव से पकड़ा है ।
एसटीएफ लखनऊ इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि हमारे एसएसपी के निर्देश पर हम लोगो को सूचना दी गई थी कि इटावा मैनपुरी में कछुये को पकड़कर सप्लाई किया जाते है उसी कड़ी में चौबिया के पास एक कार में 10 बोरो में से 327 कछुये बरमाद किये है यह लोग 50 रुपये में खरीदकर 500-600 रुपयों में बिक्री करते थे,चार लोगों को पकड़ा है जिसमे एक उत्तराखंड और तीन इटावा के लोग शामिल है ।
(रिपोर्ट- विवेक दुबे, इटावा )