Vaishno Devi Landslide: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में मंगलवार को भूस्खलन हुआ। यहां तेज धमाके के साथ पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर ट्रैक पर आ गिरे। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना अर्धकुंवारी के पास हुआ, जहां से हर दिन हजारों श्रद्धालु माँ वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं, भारी बारिश के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।
Vaishno Devi Landslide: अर्धकुंवारी के पास हुआ लैंडस्लाइड
उधर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने X पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा कि अर्धकुमारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ है। कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। राहत और बचाव दल काम कर रहे हैं। फिलहाल माता वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को तीसरे दिन भी भारी बारिश जारी रही। इसके चलते भूस्खलन हुआ। साथ ही नदियों में पानी बढ़ गया है। इसके चलते निचले इलाकों और पहाड़ी इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
मौसम विभाग ने जारी की थी चेतावनी
मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। चेतावनी में कहा गया है कि 26 अगस्त को जम्मू क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। कश्मीर के दक्षिणी भाग में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कुछ संवेदनशील इलाकों में बादल फटने और बाढ़ का खतरा है। भूस्खलन और पत्थर गिरने की भी संभावना है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
DodaCloud burst: बादल फटने से डोडा में भारी तबाही
जम्मू-कश्मीर में प्रकृति का कहर जारी है। इससे पहले मंगलवार को डोडा जिले के थाथरी में बादल फटने की घटना से भारी तबाही हुई है। इस प्राकृतिक आपदा में पहाड़ों से आए सैलाब में 10 से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं, जिससे के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं अचानक आई बाढ़ के कारण अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)