भूमि अधिग्रहण मामलाः पानी की टंकी पर चढ़े किसान,प्रशासन में मचा हड़कंप

मेरठ — भूमि अधिग्रहण के मामले को लेकर अक्सर विवाद खड़े होते रहते हैं। ताजा मामला मेरठ का है जहां शताब्दीनगर योजना के अंतर्गत आने वाले किसान नयी भूमि अधिग्रहण निति के तहत उन्हें मुआवजा देने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए।वहीँ मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन किसानो को मनाने में जुटा हुआ है।

दरअसल  मेरठ में शताब्दीनगर योजना के तहत मेरठ विकास प्राधिकरण ने सैकड़ो किसानो की जमीन का अधिग्रहण किया था। लेकिन अपनी जमीन के निर्धारित मुआवजे को लेकर किसान संतुष्ट नहीं हैं ।उनकी मांग है की नई भूमि अधिग्रहण निति के तहत उन्हें बढ़े हुए प्रतिकार के हिसाब से मुआवजा दिया जाना चाहिए।

काफी समय से किसान इस बात को लेकर आंदोलनरत हैं। प्रशासन की अनदेखी को देखते हुए शनिवार को दर्ज़नो किसानों वहां स्थित एक पानी की  टंकी पर चढ़ गए वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस टंकी  पर चढ़े किसानो को उतारने की मान मन्नौव्वल में जुटी हुई है। 

(रिपोर्ट-अर्जुन टंडन,मेरठ)

Comments (0)
Add Comment