KKR vs LSG Highlights: मुकुल चौधरी ने केकेआर के जबड़े से छीनी जीत, तूफानी पारी खेल एलएसजी को दिलाई जीतने

KKR vs LSG Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2026) का 15वां मैच गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकालबे में लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 का बड़ा उलटफेर करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के जबड़े से जीत छीन ली।

इस असंभव लग रही जीत के सबसे बड़े नायक मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने दबाव की स्थिति में महज 27 गेंदों में नाबाद 54 रनों की जादुई पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया। केकेआर ने एलएसजी को जीत के लिए 182 रन का टारगेट दिया। जिसे आयुष बदोनी के 54 रन और मुकुल चौधरी के 27 पर खेली गई नाबाद 54 रन की मदद से लखनऊ ने कोलकाता तीन विकेट से हराया। मुकुल चौधरी को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही एलएसजी ने ‘प्वाइंट टेबल’ में भी लंबी छलांग लगाई।

KKR vs LSG Highlights: कोलकाता ने दिया 182 रनों का लक्ष्य

इससे पहले, लखनऊ सुपर जायंट्स ने बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट पर 181 रन पर रोक दिया। सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश में केकेआर पहले 10 ओवर में 1 विकेट पर 98 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी। कप्तान अजिंक्य रहाणे और फॉर्म में चल रहे अंगकृष रघुवंशी ने 52 गेंदों में 84 रन की पार्टनरशिप की। फिन एलन (नौ) के सस्ते में आउट होने के बाद भी टीम 200 रन के पार जाती दिख रही थी, लेकिन लखनऊ के गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी करते हुए 181 रनों पर रोक दिया। कोलकाता के लिए रहाणे 41, अंगकृष रघुवंशी 45, रोवमैन पॉवेल नाबाद 39 और कैमरून ग्रीन नाबाद 32 रनों की पारी खेली। एलएसजी के दिग्वेश राठी, आवेश खान, सिद्धार्थ ने एक-एक विकेट लिया।

मार्श-मार्करम ने दिलाई सधी शुरुआत

इससे पहले 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 41 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद विकटों की झड़ी लग गई। मिचेल मार्श 15 और मार्करम 22 वैभव अरोड़ा का शिकार बने। वैभव ने तीन गेंदों के अंदर ही एलएसजी के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

मुकुल चौधरी ने केकेआर के मुंह से छीने जीत

इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत 10, निकोलस पूरन 13 और अब्दुल समद को 2 बनाकर चलते बने। हालांकि आयुष बदोनी एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। बदोनी ने 34 गेंदों में 54 रन बनाए। अंत के ओवरों में एलएसजी के 21 वर्षीय बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर लखनऊ सुपर जायंट्स को यादगार जीत दिलाई।

अंतिम ओवर जीत के लिए एलएसजी को 14 रनों की जरूरत थी। वैभव अरोड़ा के इस ओवर में मुकुल ने 2 छक्के लगाते हुए केकेआर की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अंतिम गेंद पर जीत के लिए 1 रन चाहिए था, तब वैभव अरोड़ा ने एक सटीक गेंद डाली जिसे मुकुल ने पुल किया। फील्डर अंगकृश रघुवंशी के पास रन आउट करने का सुनहरा मौका था, लेकिन वे सीधे हिट करने में चूक गए और मुकुल ने दौड़कर लखनऊ को रोमांचक जीत दिला दी। केकेआर की ओर से वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, नरेन और कैमरून ग्रीन ने एक-एक विकेट निकाला।

पांचवे स्थान पर पहुंची एलएसजी

KKR vs LSG मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। पॉइंट्स टेबल पर नज़र डालें तो राजस्थान रॉयल्स तीन मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है, पंजाब किंग्स तीन मैचों में 5 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दो मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स तीन मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं लखनऊ 3 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है।

इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 2 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है, गुजरात टाइटन्स 3 मैचों में 2 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है, मुंबई इंडियंस 3 मैचों में 2 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है, केकेआर 4 मैचों में 1 पॉइंट के साथ नौवें स्थान पर है और सीएसके 3 मैचों के बाद कोई पॉइंट्स नहीं होने के साथ दसवें स्थान पर है। KKR vs LSG मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप होल्डर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल के पास ऑरेंज कैप है। उन्होंने 3 मैचों में 170 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई के पास पर्पल कैप है। बिश्नोई ने 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

IPL 2026ipl 2026 live scoreipl 2026 points-tablekkr vs lsgkolkata knight riders vs lucknow super giantsmukul chaudhary