महिला की हत्या कर,शव सड़क किनारे फेका 

बहराइच — बुधवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।  चौपाल सागार के पास महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था में पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पहचान करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला के गले में चोट का निशान पाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना का जल्द ही खुलासा करने का दावा किया है। 

बता दें कि रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चैपाल सागार के पास एक महिला का शव दिखाई पडा। शौच को जा रहे ग्रामीणों ने देखा तो सूचना रामागांव पुलिस को दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को शिनाख्त कराया शुरू किया तो महिला केी पहचान सम्पता 32 पत्नी स्व शोभाराम के रूप में हुई। सूचना परिजनों को दी गई। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनो के मुताबिक महिला के गले में चोट का निशान है। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। परिजनोे ने गाव के एक ग्रामीण को नामजद करते हुए तहरीर दी है।वहीं रामगांव थानाध्यक्ष ब्रहम्मानंद सिंह ने बताया कि मृतिका के परिजनोे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गले पर काला निशान पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा।

(रिपोर्ट-अमरेंद्र पाठक,बहराइच)

Comments (0)
Add Comment