बड़ा हादसा टला, डिप्टी CM केशव मौर्य के Helicopter की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Keshav Prasad Maurya Helicopter Emergency Landing: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। उनके हेलीकॉप्टर में उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट (चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट) पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हालांकि अच्छी बात यह है कि डिप्टी CM पूरी तरह से सुरक्षित हैं और अब दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी के लिए रवाना हो गए हैं।

टेकऑफ के बाद अचानक हेलीकॉप्टर में भरने लगा धुआं

दरअसल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) अपने तय शेड्यूल के शनिवार को मुताबिक लखनऊ से कौशांबी के लिए निकले थे। उन्हें कौशांबी जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने जाना था। जिसके लिए उनके हेलीकॉप्टर ने लखनऊ के ला मार्टिनियर ग्राउंड से उड़ान भरी थी। लेकिन टेकऑफ के कुछ देर बाद ही पायलट को हेलीकॉप्टर में टेक्निकल खराबी का शक हुआ। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान अचानक हेलीकॉप्टर में धुआं भरने लगा। धुएं की वजह से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया।

Helicopter Emergency Landing: लखनऊ में एमरजेंसी लैंडिंग

ATC से बात करने के बाद हेलीकॉप्टर को तुरंत लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन को भी सुरक्षित लैंडिंग के लिए तुरंत अलर्ट कर दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। वहीं एयरपोर्ट पर पहले से ही सुरक्षा और बचाव के पूरे इंतजाम किए गए थे। जैसे ही हेलीकॉप्टर लैंड हुआ, बचाव और सुरक्षा टीम मौके पर पहुंच गई। अच्छी बात यह रही कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई।

जांच में जुटी टीम

इस घटना के बाद, डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी भेजने का इंतजाम किया गया। वह तय समय पर अपनी जगह के लिए रवाना होंगे। जिस हेलीकॉप्टर में टेक्निकल खराबी आई थी, उसकी जांच शुरू कर दी गई है। टेक्निकल एक्सपर्ट्स की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और फ्लाइट के दौरान धुएं का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है। शुरुआत में इसे टेक्निकल खराबी माना जा रहा है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही सही कारण पता चलेगा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

helicopter emergency landing lucknowkeshav maurya helicopter smokeKeshav prasad maurya helicopter emergency landinglucknow airport emergency landingtechnical fault helicopter lucknowup deputy cm helicopter issueup deputy cm helicopter newsकेशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंगयूपी डिप्टी सीएम हेलीकॉप्टर इश्यूहेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ