Kapil Sharma Cafe Firing: कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर अंधाधुंध फायरिंग, दहशद में टीम

Kapil Sharma Cafe Firing: जानें माने कॉमेडियन व एक्टर कपिल शर्मा के कनाडा में कैफे पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। कपिल का ‘कैप्स कैफे’ (KAP’s CAFE) कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे (Surrey) में स्थित है। हाल ही में इसका उद्घाटन हुआ था। इस कैफे पर नौ राउंड फायरिंग हुई। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि घटना के कपिल शर्मा अपनी पत्नी के साथ कैफे में मौजूद थे। हालांकि गोलीबारी में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। इस हमले की ज़िम्मेदारी खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने ली है। वहीं कैफ़े की टीम इस घटना से सदमे में है।

Kapil Sharma Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा टीम का आया रिएक्शन

अब इस पूरी घटना पर कपिल की टीम की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने हार न मानने का फैसला किया है। ‘कैप्स कैफे’ के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया, “हम इस मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं, लेकिन अपने सपने को पूरा करते रहेंगे। कैफ़े (KAP’s CAFE) की शुरुआत इसलिए की गई थी ताकि लोग एक-दूसरे से जुड़ाव महसूस करें और समुदाय की भावना बनी रहे। हम इसे ऐसे ही बनाए रखना चाहते हैं। लोगों के समर्थन और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। आपके प्यार भरे संदेशों और समर्थन ने हमें हिम्मत दी है। यह कैफ़े आपके विश्वास की वजह से ही अस्तित्व में है। आइए हम हिंसा के खिलाफ एकजुट हों और कप्स कैफ़े को प्यार का स्थान बनाएँ।”

कपिल शर्मा ने 7 जुलाई को किया था उद्घाटन

गौरतलब है कि कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने 7 जुलाई को ही ‘कैप्स कैफ़े’ का उद्घाटन किया था। कपिल ने सोशल मीडिया पर कैफ़े की झलकियां शेयर की थीं, जिसमें कैफ़े का इंटीरियर बेहद आकर्षक लग रहा था।

कैफ़े का मेन्यू भी ख़ास है, जिसमें स्पेशल कॉफ़ी के साथ-साथ लेमन पिस्ता केक, फ़ज ब्राउनी और क्रोइसैन्ट जैसी स्वादिष्ट मिठाइयां भी शामिल हैं। लेकिन तीन दिन बाद ही 10 जुलाई की आधी रात हमला को हुआ था। कैफ़े पर 9 राउंड फायरिंग की गई थी। इतना ही नहीं हमलावर ने पूरे हमले का वीडियो भी बनाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

firing at kapil sharma cafefiring at kapil sharma cafe in canadafiring at kapil sharma kaps cafefiring at kapil sharma vcafefiring on kapil sharma cafekapil sharma cafekapil sharma cafe attackkapil sharma cafe firingkapil sharma cafe firing videokapil sharma firingkapil sharma kaps cafe firingKaps Cafe Firingकपिल शर्मा कैफ़े में फायरिंग