Kapil Sharma Cafe Firing: कनाडा के सरे स्थित कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ (Kaps Cafe) में एक बार फिर फायरिंग की गई है। एक महीने में दूसरी बार हुई फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा गया। गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस फायरिंग की ज़िम्मेदारी ली है। वहीं इस घटना के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर है और कपिल शर्मा को पुलिस सुरक्षा देने पर विचार कर रही है।
Kapil Sharma Cafe Firing: बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि यह हमला गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया है। कपिल शर्मा को धमकियां भी मिली हैं। पोस्ट में लिखा था, “हमने कपिल को फोन किया, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। इसलिए यह कार्रवाई की गई। अगर वह अब भी नहीं माने, तो अगली कार्रवाई मुंबई में की जाएगी।” कपिल शर्मा के कैफे में फायरिंग का 9 सेकंड का वीडियो सामने आया है। इस 9 सेकंड के वीडियो में कई बार फायरिंग की आवाज सुनी जा सकती है।
हमले ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन
उधर इस धमकी ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। पहली फायरिंग के बाद क्राइम ब्रांच ने कपिल से पूछताछ की थी और जानना चाहा था कि क्या उन्हें गैंग की तरफ़ से कोई धमकी या रंगदारी का फोन आया है। कपिल ने तब कहा था कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब दूसरी घटना के बाद, क्राइम ब्रांच कपिल से फिर पूछताछ करेगी और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े सवाल पूछेगी।
जुलाई में हुई थी फायरिंग
बता दें कि जुलाई में इससे पहले कपिल के Kaps Cafe पर 9 राउंड फायरिंग हुई थी। उस वक्त हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत लाड्डी ने ली थी। हरजीत सिंह ने दावा किया था कि यह हमला कपिल द्वारा अपने टीवी शो में निहंग सिखों के पहनावे पर की गई टिप्पणी के विरोध में किया गया था। यह हमला गुरुवार तड़के 2 बजे हुआ, जब कैफे बंद था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। सरे पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। कपिल ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)