Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2: दक्षिण भारतीय फिल्म Kantara Chapter 1 सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। पिछले दो सालों से प्रशंसक इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अब जब फिल्म रिलीज़ हो गई है, तो दर्शक इसे देखने के लिए बेताब हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में कितनी कमाई की।
सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली नई फिल्मों का प्रदर्शन दर्शकों और फिल्म उद्योग के लिए हमेशा खास मायने रखता है। इस हफ़्ते, दो बड़ी फिल्मों ने अपने-अपने अनोखे अंदाज में दर्शकों का दिल जीत लिया है। पहली कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की “कांतारा चैप्टर 1” थी, जिसने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था। इसी बीच, बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और जान्हवी कपूर की “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” भी रिलीज हुई, और इसकी रिलीज भी आशाजनक लग रही है।
Kantara Chapter 1 Box Office : दो दिन में किया 100 करोड़ का कारोबार
SACNILC की एक रिपोर्ट के अनुसार, “कांतारा चैप्टर 1” ने अपनी शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमाकेदार की है। फिल्म ने पहले दिन जहां 61.85 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे दिन 43.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने महज दो दिनों में ही 105.5 करोड़ रुपये कमा लिए है।
इसी के साथ ही ऋषभ शेट्टी की फिल्म सिर्फ दो दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सकारात्मक समीक्षा मिल रही है। “कांटारा चैप्टर 1” में ऋषभ शेट्टी न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उनके साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया जैसे कलाकार भी हैं, जिनके अभिनय ने कहानी को और मजबूती दी है।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की कमाई में आई बड़ी गिरावट
दूसरी ओर, “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) का अंदाज निराला है। फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ कमाए, लेकिन दूसरे दिन गिरावट देखी गई और सिर्फ 5.25 करोड़ कमा पाई। कुल मिलाकर, फिल्म ने दो दिनों में 14.50 करोड़ की कमाई की। फिल्म दर्शकों को आकर्षित कर रही है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)