जिन्ना के रिश्तेदार है स्वामी प्रसाद मौर्या : मंत्री ओम प्रकाश राजभर

बलिया–  कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जिले के रसड़ा स्थित अपने केन्द्रीय कार्यालय पर  पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो के साथ मासिक बैठक करने हेतू अपने एक दिवसीय दौरे पर बलिया पहुंचे सूबे के दिव्यांगजन सशक्तिकरण व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री जी से जब जिन्ना के बारे मे पूछा गया तो उन्होने जिन्ना का विरोध करते हुये जवाब दिया कि।

हम अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगी जिन्ना की फोटो का विरोध करते है। और उनकी फोटो तत्काल प्रभाव से हटायी जानी चाहिए। ये ओम प्रकाश राजभर भारतीय समाज पार्टी कहती है। अगर पाकिस्तान मे गांधी जी की फोटो नही लगी है तो क्या जिन्ना की फोटो लगनी चाहिये। 

साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्या की जिन्ना के प्रति नरमी पर बताया कि हो सकता है कि स्वामी पसाद मौर्या उनके रिश्तेदार होंगे। महात्मा गांधी को हम भारत के राष्ट्रपिता व देश के आजादी दिलाने वाले पिता कहते है। तो गांधी जी महान हुए या जिन्ना, लोग जिन्ना की तारीफ वोट के लिए करते है। मुझे ऐसे वोट नही चाहिए। 

Comments (0)
Add Comment