‘यूपी समाचार’ की खबर का बड़ा असर,सिंचाई विभाग घोटाले की जाँच के लिए पहुंची टीम

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में यूपी समाचार की खबर का बड़ा असर हुआ है । सिंचाई विभाग में अधिकारियों की मिलीभगत से लाखो रूपये सरकारी ट्रेजरी से निजी खातो में अबैध रूप से 39 लाख 90 हजार 341 रूपये का भुगतान करा लिया गया था । यूपी समाचार में खबर को प्रमुखता से दिखाया था।

खबर का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने  सिचाई विभाग में चल रहे घोटाले की जाँच को लेकर एक जाँच टीम बनाकर भेजा है । आपको बताते चले सिचाई बिभाग में तैनात बाबू मनोज कुमार और बड़े बाबु ,कैशियर स्वदेश दुबे के साथ सिचाई बिभाग के एक्स्सियन सुशील कुमार की मिली भगत से लाखो रूपये सरकारी ट्रेजरी से बाबू मनोज ने  निजी खातो में अबैध रूप से 39 लाख 90 हजार 341 रूपये का भुगतान करा लिया गया बही बाबू मनोज बर्ष 2003 से फर्रुखाबाद के सिचाई  बिभाग में तैनात है  बर्ष 2010 से लगातार अभी बर्ष 2018 तक लाखो रूपये का निजी खातो में भगतान करा चूका है।

सिंचाई विभाग का बाबू बन बैठा धन कुबेर,निजी खाते में ट्रांसफर करवाए ट्रेजरी के लाखों रूपये

ट्रेजरी आफिसर अतुल तिवारी ने बताया कि अभी तक दो दिन की जांच में किसी भी कर्मचारी ने कागजात उपलब्ध नही कराए है।जिस कारण जांच में कठिनाई हो रही है।इलाज के नाम पर लाखो रुपये निकाला गया लेकिन उसके कागजात कार्यालय में नही मिल सके है।इस सिचाई विभाग के कार्यालय में बड़े पैमाने पर घपलेबाजी सामने आ रही है।यदि कागजात नही दिए गए तो इसमें कोई संदेश सरकारों रुपयो का गबन हुआ है।

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद )

 

Comments (0)
Add Comment