मेरे बेटे को जबरन पर ले गई थी…राजा रघुवंशी की मां ने खोले राज, बोलीं-सोनम को मिले मौत की सजा

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय के शिलांग में हत्या के बाद 17 दिन से लापता इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक तरफ जहां बेटे की मौत से पूरा परिवार तबाह है, वहीं दूसरी तरफ मां की आंखों में गुस्से और सवालों की चिंगारी है। राजा रघुवंशी की मां ने अपने बेटे की मौत को लेकर चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि राजा की शिलांग जाने की कोई योजना नहीं थी। दुल्हन सोनम ने हनीमून के लिए खुद ही टिकट बुक किए थे। वहीं, राजा के भाई ने दावा किया है कि सोनम ने सरेंडर नहीं किया है बल्कि गाजीपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

Raja Raghuvanshi Murder Case: मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा

राजा की मां उमा ने कहा कि सोनम के मिलने की खबर सुनकर मैं स्तब्ध रह गई। जब मैंने सोनम को देखा तो उसके शरीर पर एक भी खरोंच नहीं थी। अगर किसी ने उसे मार दिया होता या अगवा कर लिया होता तो उसके साथ कुछ न कुछ जरूर होता। मुझे बहुत बेचैनी होती है। रात को मैं अपने बेटे की फोटो के सामने बैठती हूं। उससे कहती हूं, ‘जिसने भी तुम्हारे साथ गलत किया है, उसे ढूंढो और वापस लाओ बेटा।

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम को दो फांसी

‘वह भावुक हो गए और कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है जैसे वह मुझसे बात कर रहे हैं। राजा की मां उमा ने बताया कि हनीमून पर शिलांग जाने को लेकर घर में कोई चर्चा नहीं हुई थी। राजा ने सोनम से कहा था कि मैं अभी घूमने नहीं जा सकता। अगर जाऊंगा तो घरवालों से पूछकर जाऊंगा। बाद में राजा ने मुझसे कहा कि सोनम ने टिकट बुक कर लिया है, अब मैं क्या करूं? इस पर मैंने कहा कि अगर टिकट बुक कर लिया है तो जाओ। उमा ने आगे कहा कि सोनम इतनी मीठी बातें करती थी कि कभी कोई शक ही नहीं होता था। अगर वह दोषी साबित होती है तो उसे फांसी की सजा दी जाए।

20 मई को हनीमून के लिए निकले थे राजा-सोनम

गौरतलब है कि राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए निकले थे। दोनों इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे, जहां मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को मेघालय के शिलांग के लिए रवाना हुए। शुरुआत में परिजन दोनों से बात करते रहे, फिर संपर्क टूट गया।

23 मई को लापता हुए दंपती के पति राजा रघुवंशी का शव 2 जून को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था। गोविंद ने गाजीपुर से अपने परिचित को वहां भेजा। इसके बाद उसने सोनम से फोन पर बात कराई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची। पुलिस जल्द ही सोनम को इंदौर ला सकती है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

indore couple honeymoonIndore tourists missingmeghalaya caseMeghalaya honeymoon mysteryMeghalaya missing coupleMeghalaya police investigationmissing woman Meghalayaraja raghuvanshi mother umaRaja Raghuwanshi murderSohra tourist crimeSonam Raghuwanshi missingtourist couple missing in Northeast India