IND vs WI 2nd Test: भारत ने अपनी पहली पारी 518 रनों पर की घोषित , यशस्वी-गिल ने जड़े शतक

IND vs WI live score 2nd Test Live Score : नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट में खेला जा रहा है। मैच का आज (11 अक्टूबर) दूसरा दिन है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रनों पर घोषित कर दी है। भारत के लिए शुभमन गिल (Shubman Gill) ने नाबाद 129 और यशस्वी जायसवाल ( Yashasvi Jaiswal) ने 175 रनों की पारी खेली। फिलहाल वेस्टइंडीज की पहली पारी शुरू हो गई है।

IND vs WI 2nd Test: भारत ने पहले दिन बनाए थे 318 रन

पहला दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने भारतीय टीम ने मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 318 रन बना लिए थे। भारतीय टीम को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 17.3 ओवर में 58 रन जोड़े। हालांकि, केएल राहुल 54 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद साई सुदर्शन और जायसवाल ने दूसरे विकेट के लिए 193 रन जोड़े। सुदर्शन ने 165 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 87 रन बनाए।

यशस्वी जायसवाल ने खेली 175 रनों की पारी

इसके बाद जायसवाल ने कप्तान गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़कर भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरे दिन के पहले सत्र में सिंगल चुराने की कोशिश में जायसवाल रन आउट हो गए। जायसवाल ने 258 गेंदों का सामना किया और 175 रन बनाए। उन्होंने 22 चौके लगाए, लेकिन अपने टेस्ट करियर के तीसरे दोहरे शतक से सिर्फ़ 25 रन से चूक गए।

जोमेल वारिकन ने झटके चार विकेट

विपक्षी टीम की ओर से जोमेल वारिकन (Jomel Warrican) ने एक विकेट लिया, जबकि रोस्टन चेज ने एक विकेट लिया। जायसवाल रन आउट होकर पवेलियन लौटे। भारतीय टीम सीरीज़ का पहला मैच पारी और 140 रनों से जीत चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया की नजर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने पर होगी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

IND vs WI 2nd TestIND vs WI Day 2 liveIND vs WI Live ScoreIND vs WI updatesIndia cricket live scoreIndia vs West Indies 2nd Test Day 2West Indies cricket match