IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले को लेकर फैंस का जोश चरम पर, टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में पूजा-पाठ

IND vs PAK Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 20 में रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। यह हाई वोल्टेज मुकाबला आज शाम 7 बजे खेला जाएगा। उससे पहले ही मंदिरों में भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष पूजा-पाठ और किए जा रहे हैं। वहीं महाशिवरात्रि के पावन मौके पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बनारस और बिहार के पटना में मंदिरों में यज्ञ हो रहे हैं, और सभी क्रिकेट प्रेमी बाबा से जीत की प्रार्थना कर रहे हैं।

वाराणसी में भारत की जीत के लिए हवन-पूजा

T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच से पहले वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर क्रिकेट फैंस ने टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की। घाट पर सभी देवी-देवताओं का आह्वान करते हुए हवन किया गया और भगवान शिव की आरती की गई। वहीं महाशिवरात्रि के मौके पर वाराणसी के सारंगनाथ मंदिर में विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पक्की करने के लिए पूजा-अर्चना की गई।

पूजा में शामिल एक क्रिकेट फैन ने कहा, “महाशिवरात्रि के पावन मौके पर हम भारतीय टीम की जीत पक्की करने के लिए घाट पर आए हैं। हमने भगवान शिव और मां गंगा से जीत की प्रार्थना की है, कि पाकिस्तान हारे और भारत विजयी हो।” मंदिर में मौजूद एक क्रिकेट फैन ने कहा कि जीत पक्की करने के लिए खास आरती और पूजा-अर्चना की गई, और रुद्राभिषेक भी किया गया। हम सभी दिल से चाहते हैं कि महाशिवरात्रि पर हमारा देश जीते और पाकिस्तान हारे।

पटना में भी क्रिकेट फ़ैन्स ने की प्रार्थना

पटना में भी क्रिकेट फ़ैन भारतीय टीम के लिए खास लगाव दिखा रहे हैं। पटना में, भारतीय खिलाड़ियों को भगवान शिव और उनके भक्तों के रूप में दिखाने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। क्रिकेट फ़ैन पोस्टर की आरती करते और जीत के लिए प्रार्थना करते दिखे। लखनऊ में भी, भारत बनाम पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच के दिन, विश्व हिंदू परिषद ने लखनऊ में हवन और पूजा का आयोजन किया।

टीम इंडिया की जीत के लिए महाकालेश्वर मंदिर में हुई विशेष पूजा

बता दें कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच आज शाम 7 बजे कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शुरू होगा। जैसे-जैसे मैच करीब आ रहा है, दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। हालांकि हमेशा यह डर बना रहता है कि कहीं भारत यह मैच हार न जाए। इसीलिए, इस मैच से पहले, भारत की जीत के लिए हमेशा अलग-अलग जगहों पर हवन-पूजा की जाती है। आज उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के लिए खास पूजा हुई। भक्तों ने शिवलिंग के पास टीम इंडिया के पोस्टर रखकर पूजा की और भारत की जीत की प्रार्थना की।

India VS Pakistan: कब और कहां देखें मैच

विश्व कप के 27वें मैच में आज का हाई-वोल्टेज मुकालबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:00 बजे भारतीय समयानुसार से शुरू होगा। जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। यह मैच ग्रुप A में है, जहां दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दो मैच जीते हैं। भारत बेहतर नेट रन रेट के आधार पर टेबल में टॉप पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। भारत ने अपने पहले दो मैचों में यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका और नामीबिया को हराया, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ जीत हासिल की। भारत-पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा। jiohotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

fans wished team victoryind vs PAK live scoreindia pakistan cricket matchIndia Pakistan MatchIndia vs Pakistanindo pak matchindo pak match timeingt20 world cupt20 world cup 2026टी20 विश्व कपभारत पाक मैचभारत पाक मैच का समयभारत पाकिस्तान क्रिकेट मैचभारत पाकिस्तान मैच