IND vs PAK Asia Cup Final Live Score: एशिया कप 2025 का ख़िताबी मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होना है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा, जहां टी20 फ़ॉर्मेट में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है। इस मैदान पर दोनों देशों के बीच अब तक कुल पांच मैच खेले गए हैं, जिनमें से तीन में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। इन पांच में से चार मैच एशिया कप में ही खेले गए थे।
IND vs PAK Final: 41 साल बाद भारत-पाक फाइनल
यही नहीं एशिया कप में 41 साल बाद ऐसा संयोग बना है जब भारत और पाकिस्तान खिताब के लिए भिड़ेंगे। एक ओर जहां टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है। वहीं पाकिस्तान को दो मैच हारी है, दोनों बार भारत ने ही पाकिस्तान को हराया। टी20 टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच यह दूसरा फाइनल होगा। इससे पहले 2007 टी20 विश्व कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने जीता था। अब 18 साल बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने हैं।
India vs Pakistan: टीम इंडिया के पास कई पावर हिटर
इसके अलावा 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भी भारत और पाकिस्तान के बीच ही खेला गया था, लेकिन वनडे फॉर्मेट में। खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया था। वैसे, इस बार भारतीय टीम पाकिस्तान से ज़्यादा मज़बूत है। टीम इंडिया के पास टी20 में कई पावर हिटर हैं, जबकि पाकिस्तान के बल्लेबाज धीमी गति से खेलने में माहिर हैं। इसलिए, टीम इंडिया 2025 एशिया कप के फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है।
Pakistan Probable Playing XI- फखर जमान, सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), अबरार अहमद, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ।
India probable playing XI- शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)