IND vs NAM LIVE SCORE: नामीबिया ने जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, अभिषेक-सिराज हुए बाहर

India vs Namibia Live Cricket Score T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला गुरुवार भारत बनाम नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंजबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में सिराज और अभिषेक को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। उनकी जगह संजू सैमसना और बुमराह की वापसी हुई। जबकि मेहमान टीम 3 बदलावों के साथ इस मैच में उतरी है।

IND Vs NAM LIVE SCORE: भारत ने जीत के साथ किया था आगाज

बता दें कि भारतीय टीम भारतीय टीम ने पहले ही यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की थी। अब, वे अपना दूसरा मैच भी जीतने की कोशिश करेंगे। जबकि नामीबिया नीदरलैंड्स से 7 विकेट से हार गया। टीम इंडिया लगातार दूसरा मैच जीतकर ग्रुप A पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आना चाहेगी।

पाकिस्तान (+0.932 नेट रन रेट) अभी ग्रुप A में सबसे आगे है, उसने नीदरलैंड्स और USA के खिलाफ अपने मैच जीते हैं। इंडिया (+1.450) अपना पहला मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। नीदरलैंड्स (+0.356) ने अपने दो में से एक मैच जीता है और वह तीसरे स्थान पर है। नामीबिया (-1.033) और USA (-1.525) क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

IND Vs NAM LIVE SCORE: अभिषेक शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी

बता दें कि पेट में इन्फेक्शन और वायरल फीवर की वजह से अभिषेक का हॉस्पिटल में भर्ती होना पढ़ा था। हालांकि, अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। लेकिन टीम मैनेजमेंट उनके ठीक होने के तुरंत बाद उन्हें खिलाने का रिस्क नहीं लेना चाहेगा। हालांकि, हम सभी अभिषेक के फाइटिंग स्पिरिट से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्हें एक ऐसा खिड़ाी माना जाता है जो चैलेंज से नहीं डरता।

दरअसल रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मैच से पहले उन्हें पूरी तरह ठीक होने का मौका देने के लिए उन्हें मैदान पर नहीं उतारा गया। क्योंकि उस मैच में अभिषेक की मौजूदगी विरोधी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। नामीबिया के खिलाफ मैच खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन के लिए अपनी फॉर्म वापस पाने का सुनहरा मौका साबित हो सकता है। लगातार फेल होने की वजह से उनकी जगह ईशान किशन ने ले ली, जो अभी शानदार फॉर्म में हैं।

IND Vs NAM LIVE SCORE: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग XI: संजू सैमसन, इशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

नामीबिया की प्लेइंग XI: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेइंगो।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Arun Jaitley Stadiumind vs namind vs nam live scoreind vs namibia 2026ind vs namibia t20 world cupind बनाम namindia namibia matchindia versus namibiaअभिषेक शर्माभारत बनाम नामीबिया