T20 World Cup 2026 India Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। 15 सदस्यीय टीम की सबसे बड़ी बात ये है कि शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है। गिल की जगह ईशान किशन की वापसी हुई है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में T20 वर्ल्ड कप 2026 के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा की।
T20 World Cup 2026 India Squad: अक्षर बने उप-कप्तान, गिल बाहर
यही टीम न्यूजीलैंड सीरीज में भी खेलेगी। इस मौके पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी मौजूद थे। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में घोषित 15 सदस्यीय टीम से शुभमन गिल को बाहर कर दिया गया है। शुभमन लंबे समय से T20 फॉर्मेट में खराब प्रदर्शन कर रहे थे। गिल की जगह ऑलराउंडर अक्षर पटेल को वर्ल्ड कप के लिए उप-कप्तान बनाया गया है। जबकि संजू सैमसन टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। वह अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
ईशान किशन को मिला अच्छे प्रदर्शन का ईनाम
ईशान किशन को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। किशन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बल्लेबाज के तौर पर शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। किशन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टॉप स्कोरर थे। यह लंबे समय बाद टीम इंडिया में किशन की वापसी है। वहीं तिलक वर्मा भी टीम में हैं, जबकि मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज रिंकू सिंह लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं।
इसके अलावा अक्षर पटेल के अलावा हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर को ऑलराउंडर के तौर पर मौका दिया गया है। वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के रूप में दो स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं। साथ ही तीन तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया गया है: जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा। T20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। वर्ल्ड कप 7 फरवरी को शुरू होगा।
T20 World Cup 2026 India Squad: न्यूजीलैंड सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)