भारत का बड़ा एक्शन, कई पाकिस्तानी YouTube चैनलों पर लगा प्रतिबंध

Pakistani YouTube Channels Banned: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इस बीच भारत सरकार ने कई पाकिस्तानी YouTube चैनलों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रतिबंधित कर दिया है। इस फैसले के बाद आरजू काजमी, एआरवाई न्यूज, शोएब अख्तर समेत कई पाकिस्तानी यूट्यूबर चैनल अब भारत में नहीं दिखेंगे।

Pakistani YouTube Channels Banned: इन चैनलों पर लगा प्रतिबंध

भारत ने जिन पाकिस्तानी YouTube चैनलों पर कार्रवाई की है, उनमें समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, डॉन न्यूज, इरशाद भट्टी, रफ्तार, द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स, जीएनएन, अस्मा शिराजी, मुनीब फारूक, सुनो न्यूज एचडी, रजी नामा, उजैर क्रिकेट और उमर चीमा एक्सक्लूसिव शामिल हैं।

ये चैनल भड़काऊ और भ्रामक सामग्री कर रहे थे प्रसारित

बता दें कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय की संस्तुति पर इन पाकिस्तानी YouTube चैनलों पर प्रतिबंध लगाया गया है। ये चैनल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई दुखद आतंकी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और समुदाय के प्रति संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान प्रसारित कर रहे थे।

गौरतलब है कि भारत ने यह कदम कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को देखते हुए उठाया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

16 Pakistani YouTube channels bannedIndia action against PakistanIndia bans PAK YouTube channelsPakistani channels banned in IndiaYouTube ban Pakistan channelsपुलवामा आतंकी हमला