IND vs USA T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप आगाज, पहले मैच में अमेरिका से भिड़ेगा भारत

IND vs USA T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आज यानी शनिवार 7 फरवरी से आगाज हो रहा है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में होने वाले इस टूर्नामेंट के पहले दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स के बीच मैच से होगी। इसके बाद वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड और फिर भारत बनाम USA के बीच मैच खेले जाएंगे। दरअसल बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने से मना कर दिया था। इसके बाद स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में जगह दी गई। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भी बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाई है और भारत के खिलाफ अपने ग्रुप स्टेज मैच का बहिष्कार करने की धमकी दी है।

T20 World Cup 2026 Schedule: शनिवार के मैचों का पूरा शेड्यूल

पहला मैच पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान नीदरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया। दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच मैच दोपहर 3 बजे से शुरू हो चुका है। यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका (USA) के खिलाफ करेगी। यह मैच IST शाम 7 बजे खेला जाएगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार खेले जाएंगे।

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स – सुबह 11 बजे से- (कोलंबो )
वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड – दोपहर 3 बजे से- (कोलकाता )
भारत बनाम USA- शाम 7 बजे से -(मुंबई)

बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सभी मैच को स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के सभी खेल चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देखा जा सकता है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग को देखने के लिए जियो स्टार ऐप (Jio Star App) पर जा सकते हैं।

IND vs USA T20 World Cup 2026: हर्षित राणा टीम से बाहर

वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले भारतीय टीम को एक झटका भी लगा है। तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर हर्षित राणा 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। T20 वर्ल्ड कप 2026 इवेंट टेक्निकल कमेटी (ETC) ने अनुभवी तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में हर्षित राणा की जगह शामिल करने की मंज़ूरी दे दी है। मोहम्मद सिराज उस टीम का हिस्सा थे जिसने T20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था।

T20 World Cup 2026: 20 टीमें के बीच होगा घमासान

गौरतलब है कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके लिए चार ग्रुप बनाए गए है। हर ग्रुप में पांच टीमें हैं। डिफेंडिंग चैंपियन भारत को ग्रुप A में USA, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स के साथ रखा गया है। लीग स्टेज के बाद सुपर 8 के मैच खेले जाएंगे। नॉकआउट मैचों की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमी-फाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा। दूसरा सेमी-फाइनल 5 मार्च को होगा। फाइनल मैच 8 मार्च को होना है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Bharat USA T20 MatchICC T20 World Cup 2026IND vs USAIND vs USA Match ScheduleIndia vs USAt20 world cup 2026T20 World Cup 2026 Match Today