IND vs USA : डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। ग्रुप A के अपने पहले मैच में, भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की तूफानी हाफ सेंचुरी की बदौलत USA को 29 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करेत हुए भारत ने 162 रन बनाए सूर्यकुमार यादव (suryakumar yadav ) ने 84 रनों का पारी खेली। जवाब में अमेरिका की टीम 132 रन ही बना सकी। भारत के लिए मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj ) ने तीन विकेट झटके।
IND vs USA : भारत ने दिया था 163 रनों का टारगेट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में, भारतीय टीम द्वारा दिए गए 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए USA के टॉप तीन बल्लेबाज फेल हो गए। ओपनिंग बल्लेबाज एंड्रीज गौस ने 6 रन, साईतेजा मुक्कमल्ला ने 2 रन बनाए, और कप्तान मोनांक पटेल बिना खाता खोले आउट हो गए। 13 रनों पर 3 विकेट गिरने के बाद, मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति ने USA की पारी को संभाला, जिन्होंने चौथे विकेट के लिए 58 रन जोड़े और स्कोर 71 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर मिलिंद 34 रन बनाकर आउट हो गए।
IND vs USA : सिराज ने झटके तीन विकेट
इसके बाद, संजय कृष्णमूर्ति भी 37 रन बनाकर पांचवें विकेट के रूप में 98 के स्कोर पर आउट हो गए। इस जोड़ी के आउट होने के बाद, USA का निचला क्रम बिखर गया। शुभम रंजने के 22 गेंदों में 37 रन बनाने के बावजूद, USA 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 132 रन ही बना पाई और मैच 29 रनों से हार गई। भारत के लिए, मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट, अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट और वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया।
IND vs USA : सूर्या की कप्तान पारी
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारतीय क्रिकेट टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की 49 गेंदों में 84 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 10 चौके शामिल थे। तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए और ईशान किशन ने 16 गेंदों में 20 रन बनाए। अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे अपना खाता भी नहीं खोल पाए। रिंकू सिंह 6 रन बनाकर आउट हुए, हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर और अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट हुए।
USA के लिए, सौरभ नेत्रवलकर सबसे महंगे गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 65 रन दिए। शैडली वैन शाल्कविक सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए। हरमीत सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। अली खान और मोहम्मद मोहसिन ने एक-एक विकेट लिया।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)