IND vs NZ : भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से दी मात, वरुण चक्रवर्ती लिए 5 विकेट, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा सामना

IND vs NZ Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी लीग मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय स्पिनरों का दबदबा देखने को मिला। कम स्कोर वाले मैच में वरुण चक्रवर्ती की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने 44 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। वरुण चक्रवर्ती को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। 250 के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर तक ही क्रीज पर टिक सकी और 205 रनों पर अपने सभी विकेट गंवा दिए।

IND vs NZ : विलियमसन भी नहीं दिला पाए न्यूजीलैंड को जीत

कीवी टीम की ओर से केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 81 (120) रन बनाए। अंत में कप्तान मिशेल सेंटनर ने 28 (31) रनों की तेज पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके अलावा सिर्फ ओपनर विल यंग (22) ही 20 का आंकड़ा पार कर सके। बाकी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए।

IND vs NZ : भारतीय स्पिनरों का रहा बोलबाला

टीम इंडिया की गेंदबाजी की बात करें तो स्पिनरों का बोलबाला रहा। वरुण चक्रवर्ती ने अपने पूरे 10 ओवर में सिर्फ 42 रन दिए और 5 कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसके अलावा कुलदीप यादव को दो, जडेजा, अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। तेज गेंदबाजों में सिर्फ हार्दिक को एक विकेट मिला।

IND vs NZ : टीम इंडिया की खराब शुरुआत

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (2) और कप्तान रोहित शर्मा (15) सस्ते में पवेलियन लौट गए। तीसरे नंबर पर अपना 300वां वनडे मैच खेलने उतरे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (11) अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन मैट हेनरी की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स के अविश्वसनीय कैच ने उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी। एक समय भारत ने 6.4 ओवर के बाद सिर्फ 30 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ : हेनरी के ‘पंजे’ में फंसी टीम इंडिया इंडिया, 249 रन ही बना पाया भारत

श्रेयस -अक्षर ने भारतीय पारी को संभाला

लेकिन चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर (79) और अक्षर पटेल (42) ने पारी को संभाला। अंत में हार्दिक पांड्या ने तेजी से 45 (45) रन बनाकर टीम का स्कोर 249 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने भी 23 महत्वपूर्ण रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। इसके अलावा जैमीसन, विलियम्स, सेंटनर और रचिन रवींद्र को एक-एक विकेट मिला। वरुण चक्रवर्ती को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Champions Trophy 2025champions trophy 2025 live scoreIND vs NZind vs nz champions trophy 2025ind vs nz champions trophy live scoreIND vs NZ Live Scoreind vs nz live score todayind vs nz odi live scoreindia vs new zealand champions trophy 2025