IND vs ENG: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी, भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 रनों का लक्ष्य

India vs England Under-19 World Cup Live Score: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के 175 रनों की बदौलत इंग्लैंड के सामने 412 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड 253 रनों का था, जो ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में भारत के खिलाफ बनाया था।

IND vs ENG U19 Live: 80 गेंदों में ठोके 175 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 218.75 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। कप्तान आयुष म्हात्रे (53 रन) ने अर्धशतक बनाया। अभिज्ञान कुंडू ने 40, वेदांत त्रिवेदी ने 32 और विहान मल्होत्रा ने 30 रन बनाए। कनिष्क चौहान 37 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जेम्स मीटो ने 3 विकेट लिए। सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट लिए।

Vaibhav से तोड़े कई रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी ऐतिहासिक पारी से कई रिकॉर्ड तोड़े। शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाए। उनकी पारी में 15 छक्के और 15 चौके शामिल थे। इस परफॉर्मेंस के साथ, वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है। इसके अलावा उनके नाम सबसे तेज़ 150 रन बनाने और अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज़्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो गया है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर

वैभव सूर्यवंशी (भारत)- 175
उन्मुक्त चंद (भारत) – 111
ब्रेट विलियम्स (ऑस्ट्रेलिया)- 108
स्टीफन पीटर्स (इंग्लैंड) – 107
मनजोत कालरा (भारत) – 101*

अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी- 30
डेवाल्ड ब्रेविस -18
फिन एलन – 18

IND vs ENG U19 Live: सबसे तेज 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी

सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के नाम अब अंडर-19 क्रिकेट में सबसे तेज़ 150 रन बनाने का रिकॉर्ड भी है, उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 71 गेंदों में किया। इसी टूर्नामेंट में, उसी मैदान पर, इंग्लैंड के बेन मेयस ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 98 गेंदों में 150 रन बनाए थे। वैभव भी अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ सेंचुरी लगाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं, उन्होंने यह मुकाम 55 गेंदों में हासिल किया। सबसे तेज़ सेंचुरी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजचुक के नाम है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में जापान के खिलाफ सिर्फ 51 गेंदों में यह कारनामा किया था।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

cricket newscricket news in hindieng vs ind u19ind u19 vs eng u19 live scoreind vs eng liveind vs eng live scoreind vs eng u19 world cup 2026ind vs eng under 19India u19 vs eng u19 world cup final 2026india vs england live cricket scoreu19 cricket world cup final live scoreu19 odi world cup 2026 finalVaibhav Suryavanshiआयुष म्हात्रेवैभव सूर्यवंशी