IND vs ENG 1st Test Live Score: भारतीय क्रिकेट में आज से ‘शुभमन युग’ की शुरुआत, लीड्स में होगी पहली अग्निपरीक्षा

IND vs ENG 1st Test Live Score Update: भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आज से आगाज हो रहा है। पहला मैच 20 जून शुक्रवार को लीड्स मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच के साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की टेस्ट टीम का नया अध्याय शुरू हो जाएगा। रोहित शर्मा, विराट कोहली और अश्विन जैसे दिग्गजों के संन्यास के बाद पहली बार यंग इंडिया इंग्लैंड का मजबूत किला भेदने उतरेगी। बदलाव के दौर से गुजर रही है और इस बार अनुभवहीन भारतीय टीम इतनी कमजोर भी नहीं है कि इंग्लैंड इसे आसानी से मात दे सके।

IND vs ENG 1st Test: 2007 से इंग्लैंड में सीरीज नहीं जीता भारत

बता दें कि भारतीय टीम पिछले 18 सालों से यहां कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। इंग्लैंड की धरती पर आखिरी बार भारत ने साल 2007 में टेस्ट सीरीज जीती थी। यह कारनामा राहुल द्रविड़ की कप्तानी में हुआ था। वहीं 45 दिनों तक चलने वाली एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में गिल के नेतृत्व वाली भारतीय नया इतिहास रचने उतरेगी। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 136 मैच खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 51 जीते, जबकि 35 मैच टीम इंडिया के पक्ष में रहे। जबकि 50 मैच ड्रॉ रहे हैं। फिलहाल जो भी हो ये सीरीज बहुंत ही रोमांचक होने वाली है।

IND vs ENG: नंबर 4 पर उतरेंगे शुभमन गिल

इस मैच में सबकी नजरे कप्तान शुभमन गिल होगी। कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए नजर आएंगे। इस नंबर पर इससे पहले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली खेलते थे। गिल इससे पहले तीसरे नंबर बल्लेबाजी करते थे। अब करुण नायर के नंबर-3 पर खेलने के अधिक चांसेस है।

IND vs ENG playing XI

भारत की प्लेइंग XI-यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड प्लेइंग XI- बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टोंग्यू, ब्रायडन कार्से, शोएब बशीर, क्रिस वोक्स, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, सैम कुक ।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

1st test match1st test scoreBen Stokescricket live scoreind live scoreind vs eng live scoreIND vs ENG shubman gill Live Scoreindia england 1st testindia vs England live scoreKarun NairShubman Gillकरुण नायर