IND vs AFG U19 LIVE: अफगानिस्तान ने भारत को दिया 311 रनों का विशाल लक्ष्य, फैसल-नियाजी ने जड़े शतक

IND U19 vs AFG U19 LIVE Updates: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 (Under-19 World Cup) का दूसरा सेमीफ़ाइनल आज भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फैसल शिनोज़ादा और उज़ैरउल्लाह नियाज़ी के शतकों की बदौलत 310 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया को अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच के लिए 311 रन बनाने होंगे।

IND U19 vs AFG U19 LIVE: उस्मान-खालिद ने दिलाई थी अच्छी शुरुआत

बुधवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल में, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने अपने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए। टीम को उस्मान सादात और खालिद अहमदज़ई की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों खिलाड़ियों ने 12.2 ओवर में 53 रन जोड़े। अहमदज़ई 39 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद फैसल शिनोज़ादा सादात के साथ जुड़े और दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचाया। सादात ने 70 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 39 रनों की पारी खेली।

IND vs AFG U19 LIVE: फैसल-नियाजी ने लगाए शतक

इसके बाद, शिनोज़ादा और उज़ैरउल्लाह नियाज़ी ने तीसरे विकेट के लिए 130 गेंदों में 148 रन जोड़े, जिससे टीम एक बड़े स्कोर तक पहुंची। शिनोज़ादा 93 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 110 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नियाज़ी ने 86 गेंदों में 2 छक्के और 12 चौकों की मदद से 101 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट लिए।

बता दें कि भारत ने जिम्बाब्वे और पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर, अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और तंजानिया को हराकर सुपर सिक्स ग्रुप 2 में जगह बनाई थी। इसके बाद श्रीलंका और आयरलैंड हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। आज का मैच जीतने वाली टीम फ़ाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी।

India Playing XI: वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल।

Afghanistan Playing XI: खालिद अहमदजई, फैसल शिनवारी, उस्मान सआदत, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, खातिर स्टानिकजई, वहीदुल्लाह जादरान, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमराजई ।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

IND U19 vs AFG U19 Live Cricket ScoreIND U19 vs AFG U19 Live ScoreIND U19 vs AFG U19 Match LiveIND U19 vs AFG U19 Scorecardind vs afg U19 live ScoreIndia U19 vs Afghanistan U19 Today MatchIndia Under-19 vs Afghanistan Under-19india vs afghanistankhalid ahmadzaiU19 World Cup 2026 SF LiveUnder-19 World Cup 2026uzairullah niazai