जमीनी विवाद में दबंगों ने दलित को किया आग के हवाले, दो अन्य भी झुलसे

प्रतापगढ़–प्रतापगढ़ में एक फिर राजस्व कर्मियो की बड़ी लापरवाही उजागर  हुई है। बेखौफ दबंगो ने दलित युवक को जमीनी विवाद में जिंदा जला दिया। युवक आग के गोले में तब्दील हुआ तो बचाने के प्रयास में दो अन्य भाई भी गम्भीर रूप से झुलस गए। 

मामला लालगंज कोतवाली के असरही के सरायनारायण सिंह का पुरवा गांव का है। बताया जाता है कि दो पक्षो में जमीनी विवाद तीन माह से चल रहा था आज शाम को राजेश कोरी नल पर पानी लेने गया था कि दबंगो ने उसे आग के हवाले कर दिया। राजेश कोरी को ज्वलशील पदार्थ डालकर जिन्दा जलाने का आरोप लगा है। ज़िंदा जल रहे भाई को बचाने गए दो भाई भी इस आग में झुलस गए। आग से झुलसे युवक के साथ दोनों भाइयो को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती कराया गया। गम्भीर रूप से जल चुके राजेश और दोनों सगे भाई को गंभीर हालात में प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

सूचना पर एएसपी भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुचे। परिजनों से मामले के बाबत पूछताछ किया। परिजनों का आरोप है की युवक राजेश कोरी नल पर पानी भरने गया था जहा गांव के ही दबंग राजाराम ,नन्हे ,सुरेश आदि लोग नल पर पहुचे और राजेश की पिटाई करने लगे। जिसके बाद हौसलाबुलंद दबंगो ने राजेश के ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग के हवाले कर दिया। परिजनों ने घटना के पीछे आबादी की जमीन को लेकर विवाद बताया। एक सप्ताह पहले भी आबादी की जमींन को लेकर दबंगो से विवाद हुआ था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुची थी। लेकिन दबंगो के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नही की। 

वही अपर पुलिस अधीक्षक शिवा जी शुक्ला का कहना है की दोनों पक्षो का जमीनी विवाद हुआ था। पुलिस ने शांतिभग में चालान भी किया था लेकिन आज शाम को दबंगो ने युवक पर ज्वलनशील प्रदार्थ डाल कर ज़िंदा जलाने का प्रयास किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गढ़ित कर दी गयी है। जल्द ही दबंगो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

(रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़ ) 

Comments (0)
Add Comment