नोएडा: दरोगा ने कटवाकर बेच दी चौकी में खड़ी गृह मंत्रालय के अधिकारी की कार

नोएडा– गृह मंत्रालय में कार्यरत एक अधिकारी की चौकी में खड़ी कार को चौकी प्रभारी ने कबाड़ी को बेच दिया। इसका पता उस वक्त चला जब इंश्योरेंस कंपनी ने कार को अपने कब्जे में लेने के लिए वहां अपने कबाड़ी को भेजा। 

यह मामला सामने आने पर एसएसपी के निर्देश पर चौकी प्रभारी को निलंबित कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।दिल्ली लोदी कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार श्रीवास्तव गृह मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी हैं। बताया गया कि बीती 10 नवंबर 2018 को उनकी कार सेक्टर-98 क्षेत्र में एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त हो गई थी। अपनी क्षतिग्रस्त कार को उन्होंने चौकी प्रभारी दिनेश कुमार की देखरेख में चौकी में खड़ा करवाया था। कार का इंश्योरेंस था। इंश्योरेंस कंपनी ने कार का सर्वे करने के बाद उसका पेमेंट कर दिया। 28 जनवरी को इंश्योरेंस कंपनी ने अपने एक कबाड़ी को चौकी से क्षतिग्रस्त कार को ले जाने के लिए भेजा। 

कबाड़ी जब चौकी पर पहुंचा तो उसे वहां कार नहीं मिली। उसने कंपनी के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद कंपनी की ओर से इस संबंध में कार मालिक को सूचना दी। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी दिनेश कुमार को निलंबित कर कर दिया और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि चौकी इंचार्ज के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में केस भी दर्ज कर लिया गया है। कहा कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)
Add Comment