Holika Dahan: आज होगा होलिका दहन, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Holika Dahan 2026: रंगों का त्योहार होली पूरे देश में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। होली (Holi 2026) से एक दिन पहले किया जाने वाला होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हालांकि इस साल होलिका दहन की तारीख और समय को लेकर काफी कंफ्यूजन है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पर फाल्गुन पूर्णिमा तिथि, भद्रा काल और चंद्र ग्रहण के संयोग बन रहा है। इसलिए, हर कोई सही दिन और शुभ मुहूर्त जानना चाहता है।

Holika Dahan 2026: दूर करें होलिका दहन कंफ्यूजन

कुछ लोगों का कहना है कि होलिका दहन 2 मार्च को होगा, तो कुछ कह रहे हैं कि 3 मार्च को। इससे लोग कंफ्यूज हैं कि होलिका दहन कब होगा और रंग कब खेलें। पंचांग के अनुसार, होलिका दहन फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन किया जाता है। इस साल पूर्णिमा तिथि सोमवार 2 मार्च 2026 को शाम 5:55 बजे शुरू होगी और 3 मार्च को शाम 4:40 बजे तक रहेगी।

हालांकि, भद्रा काल भी 2 मार्च की शाम को शुरू होगा, जो 3 मार्च को सुबह 5:09 बजे तक रहेगा। माना जाता है कि भद्रा काल के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है, इसलिए होलिका दहन के समय को लेकर कंफ्यूजन है। जबकि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। ग्रहण के दौरान सूतक काल प्रभावी हो जाता है, जिसमें कोई भी धार्मिक कार्य नहीं किए जाते।

Holika Dahan 2026: होलिका दहन का मुहूर्त

ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार होलिका दहन 2 मार्च यानी आज करना सही रहेगा। होलिका दहन प्रदोष काल में करना सबसे शुभ माना जाता है। इसी वजह से 2 मार्च सोमवार शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात 8 बजकर 53 मिनट के बीच होलिका दहन करना सबसे उत्तम होगा। जबकि 4 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी। क्योंकि चंद्र ग्रहण के कारण 3 मार्च को होलिका दहन करना उचित है।

Holika Dahan 2026: होलिका दहन की पूजा विधि

इस दिन लोग होलिका की विधिवत पूजा करते हैं। सुबह नहाकर, साफ कपड़े पहनकर, शाम को पूजा की थाली लेकर होलिका दहन वाली जगह पर जाएं।
फिर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके होलिका को रोली, हल्दी, फूल, फल, गुड़, मूंग और रंग चढ़ाएं। फिर होलिका दहन के साथ त्योहार शुरू होता है।

Holi 2026: कब खेली जाएगी रंगों की होली

आमतौर पर होलिका दहन के अगले दिन रंगों की होली मनाई जाती है। इस हिसाब से, यह 3 मार्च को होनी चाहिए थी। हालांकि, इस साल चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लग रहा है। चंद्र ग्रहण दोपहर 3:21 बजे शुरू होगा और शाम 6:46 बजे तक रहेगा। चूंकी ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए सूतक भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण के दौरान, सुबह 6:20 बजे से शाम 6:46 बजे तक सूतक काल रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ काम या त्योहार मनाना सही नहीं होता है। इसलिए, इस साल रंगों की होली बुधवार, 4 मार्च, 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन पूरे भारत में होली बड़े उत्साह के साथ मनाई जाएगी। लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ रंगों और गुलाल से होली खेलेंगे।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Bhadra Kaal Time 2026Chandra Grahan 3 March 2026Holi 2026 DateHoli 2026 LiveHoli Live UpdatesHolika Dahan 2026Holika Dahan Bhadra TimeHolika Dahan kab haiHolika Dahan Muhurat TodayHolika Dahan Shubh MuhuratLunar Eclipse 3 March TimePhalgun Purnima 2026When is Sutak Kaal