हिन्दू महासभा ने दो बच्चों की माँ की कराई घर वापसी,लव जिहाद का था मामला

अलीगढ–अलीगढ के अचल ताल स्थित आर्य समाज मंदिर में आज हिन्दू महासभा ने दो बच्चों की माँ की घर वापसी कराई। हिन्दू महासभा ने पूरे वैदिक रीति रिवाज से आज महिला की घर वापसी कराई।  महिला से दस वर्ष पूर्व दूसरे धर्म के व्यक्ति ने झूँठ बोलकर शादी की थी ।

पीड़ित महिला का आरोप है कि करीब दस वर्ष पूर्व दूसरे धर्म के शुएब नामक युवक ने उस से झूठ बोल कर शादी की थी।  उसने अपना नाम कबीर चौहान बताया था।  ससुराल पहुँचने के बाद उसे असलियत का पता चला। लेकिन उसने इसे ही अपना नसीब मान कर स्वीकार कर लिया।  लेकिन ससुराल में महिला का उत्पीड़न बढ़ता रहा। ससुर और जेठ उस पर गन्दी नीयत रखने लगे।  इस बीच उसकी दो संताने भी हुई। ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की तो जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पानी सिर से ऊपर हो गया तो वंदना वह घर छोड़ कर चली आई।

हिन्दू महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडे ने बताया कि लव जिहाद के बाद लड़कियों को बहला फुसला कर ये लोग ले जाते हैं और झूठ बोल कर शादी करते हैं। फिर ऐसी बच्चियों का उत्पीड़न होता है। आज हमने ऐसी ही एक बच्ची की घर वापसी कराई है।  हिन्दू महासभा ने उसकी आज हिन्दू धर्म में घर वापसी कराई। 

(रिपोर्ट- पंकज शर्मा, अलीगढ )

 

Comments (0)
Add Comment