Happy Chhath Puja 2025 : गोमती नदी के तट पर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

Happy Chhath Puja 2025 : सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पूरे देश में भक्ति और श्रद्धा का माहौल है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति की पवित्रता और कठोर तपस्या का प्रतीक है। इस पवित्र अवसर की गरिमा बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क स्थित छठ घाट पर पहुंचे और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

Happy Chhath 2025: सीएम योगी ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

इस मौके पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मेयर सुषमा खरवाल और भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। योगी ने छठी मैया और सूर्य देव को श्रद्धा से नमन किया। उन्होंने गोमती की आरती की, दीये जलाए और दूध चढ़ाया और पूजा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और राज्य के सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि लोकगीतों और पारंपरिक अनुष्ठानों से भरा यह पर्व हमारी संस्कृति को जीवंत बनाए रखता है और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देता है।

Happy Chhath Puja 2025 : घटों पर की गई थी खास तैयारियां

इस दौरान सीएम योगी ने नदी और सरोवर को साफ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में सभी नालों को गोमती में गिरने से रोका जाए। गोमती जहां भी बहती है, उसे साफ किया जाए। गोमती नदी के तट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने पर लोगों ने भी जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

दरअसल राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में छठ महापर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार शाम को व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा की। अब मंगलवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। लखनऊ में छठ पर्व के लिए खास तैयारियां की गई हैं। लक्ष्मण मेला मैदान में गोमती नदी के तट को सजाया गया है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

chhath puja 2025cm yogi offered prayer suryagomti riverHappy Chhath Puja 2025Latest Lucknow News in HindilucknowLucknow Hindi Samacharlucknow newsLucknow News in HindiUttar Pradesh newsYogi Adityanath