Govinda Hospitalised: अचानक बिगड़ी अभिनेता गोविंदा की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Govinda Hospitalized: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जुहू स्थित क्रिटिकल एशिया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी उनके दोस्त और कानूनी सलाहकार ने दी। गोविंदा फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Govinda Hospitalised : डॉक्टरों की निगरानी हो चल रहा इलाज

उनके दोस्त और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने कहा, “गोविंदा घर पर अचानक बेहोश हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, हमने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनके स्वास्थ्य पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।” प्रशंसक और शुभचिंतक सोशल मीडिया पर लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। गोविंदा के प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही ठीक हो जाएं और पर्दे पर अपनी पुरानी हंसी वापस लाएं।

इससे पहले लाइसेंसी रिवॉल्वर से लगी थी गोली

इससे पहले, गोविंदा मंगलवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल गए और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता को स्वास्थ्य समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। पिछले साल, 1 अक्टूबर 2024 को सुबह लगभग 4:45 बजे, गोविंदा एक दुर्घटना में घायल हो गए थे, जब उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर गलती से चल गई और उनके पैर में जा लगी।

गोविंदा (Govinda) उस समय कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। उनके मैनेजर के अनुसार, गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, तभी वह उनके हाथ से गिर गई और गोली चल गई। गोविंदा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। तीन दिन के इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उस समय उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी टीना आहूजा उनके साथ थीं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

61 year old GovindaGovindaGovinda CritiCare Hospitalgovinda falls illgovinda falls unconscious at homeGovinda health updateGovinda NewsGovinda Rushed To HospitalGovinda Rushed To Hospital After Fainting At Homeगोविंदागोविंदा को अस्पताल ले जाया गयागोविंदा समाचारगोविंदा स्वास्थ्य अपडेट