Ghaziabad Triple Suicide Case Updates: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके की भारत सिटी सोसाइटी में रहने वाली तीन नाबालिग बहनों ने बुधवार रात करीब 2 बजे अपनी बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक तीनों बहनें ऑनलाइन गेमिंग की आदी थीं। घर वालों के मना करने पर तीनों ने यह खौफनाक कदम उठाया। परिजनों का कहना है कि तीनों बहनें पिछले करीब दो साल से स्कूल भी नहीं जा रही थीं और ज्यादातर समय मोबाइल गेम खेलने में बिताती थीं। पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन तीनों बहनें गेम खेल रही थीं और टास्क पूरा करने के दबाव में उन्होंने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है।
Ghaziabad Suicide Case: ऑनलाइन गेमिंग की बुरी लत
मृतक बहनों की पहचान निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) के रूप में हुई है। तीनों बहनें थीं और अपने पिता चेतन कुमार के साथ भारत सिटी के B-1 टावर के फ्लैट नंबर 907 में रहती थीं। तीनों नाबालिग थीं और पढ़ाई के अलावा लंबे समय से मोबाइल और ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया में डूबी हुई थीं। परिवार में उनके और भी भाई-बहन थे, लेकिन कहा जाता है कि ये तीनों एक-दूसरे के बहुत करीब थीं। पुलिस के मुताबिक, तीनों लड़कियों ने COVID-19 के बाद स्कूल जाना बंद कर दिया था। पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है।
डायरी में चौंकाने वाले राज
पुलिस को घटनास्थल से एक डायरी मिली, जिसमें आठ पन्नों का सुसाइड नोट था। सुसाइड नोट में तीनों बहनों ने अपने गेम्स और दूसरी मोबाइल एक्टिविटीज़ का ज़िक्र किया था। उन्होंने लिखा कि उन्हें गेम्स बहुत पसंद थे और वे उन्हें छोड़ नहीं सकती थीं। सुसाइड नोट के आखिर में लिखा था, “मम्मी-पापा, मुझे माफ़ कर देना।” Sorry ! तीनों बहनें कोरियाई कल्चर से बहुत प्यार था वो उसे अपनाना चाहती थीं। सूत्रों की माने तो तीनों ने अपना कोरियान नाम मारिया, एलिजा ओर सिंडी रखा था।
उधर नाबालिगों के पिता ने कहा, “उन्होंने मुझसे कहा, ‘पापा, हम कोरियन नहीं छोड़ सकते। कोरियन हमारी जिंदगी है। कोरियन हमारे लिए सब कुछ है। आप हमें इससे अलग नहीं कर सकते। हम अपनी जान दे देंगे।’ मैंने अभी सुसाइड नोट देखा है। यह बहुत दुख की बात है। मैं सभी माता-पिता से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और यह सुनिश्चित करें कि बच्चे गेम्स से इतने गहरे से न जुड़ें।”
Ghaziabad Suicide Case: कोरियन कल्चर से था प्रेम
गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में मिले सुसाइड नोट में तीनों बहनों ने साफ-साफ लिखा था कि वे कोरियन कल्चर से कितना प्यार करती थीं। उन्होंने साफ तौर पर बताया कि उनके पिता उन्हें कोरियन गेम्स से दूर करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने साफ-साफ लिखा कि तीनों बहनों को कोरियन कल्चर बहुत पसंद था और वे कोरियन लड़कों से शादी करने का सपना देखती थीं। उन्हें किसी भारतीय से शादी करने की कोई उम्मीद नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)