फतेहपुर:भूमाफियाओं ने बेंच दी थी चर्च की बेशकीमती जमीन,DM के बाद अब राजस्वकर्मी नपे

फतेहपुर–उत्तर प्रदेश का फतेहपुर जिला इस समय काफी सुर्ख़ियों में है क्योंकि अभी दो दिन पहले गेहूं खरीद में हुई लापरवाही पर डीएम सहित साथ अधिकारिओं को शासन ने सस्पेंड कर दिया था ।जिसके बाद अगली बारी किसकी होगी यह अधिकारों सोच ही रहे थे की शासन ने चर्च की बेशकीमती जमीन को भूमाफियाओं ने तहसील की अधिकारिओं की मिलीभगत से बेच डाला ।

जिसके बाद शासन स्तर पर हुई जांच में दोषी पाए जाने पर तहसीदार , नायब तहसीलदार , कानूनगो , लेखपाल सहित थाने के इंस्पेक्टर पर भी सस्पेंशन की कार्यवाही किये जाने के बाद आज जिला प्रसाशन ने शासन के आदेश के बाद तत्कालीन तहसीलदार , तत्कालीन नायब तहसीलदार , तत्कालीन सब रजिस्टार सहित अन्य राजस्वकर्मियों के ऊपर धारा 419 , 420 , 467 ,468 , 471 के तहत सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए 3 राजस्व कर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है । 

वहीँ इस मामले में एडीएम जे पी गुप्ता ने बताया की चर्च की जमीन को बेचे जाने के मामले शासन स्तर से जांच हुई थी जिसके बाद जांच में दोषी पाए जाने पर तत्कालीन तहसीलदार , तत्कालीन नायब तहसीलदार , तत्कालीन सब रजिस्टार सहित अन्य राजस्वकर्मियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कराते हुए 3 राजस्वकर्मियों को सस्पेंड करने की कार्यवाही की गयी है और तहसीलदार , नायब तहसीलदार की जांच की जा रही है ।अगर जांच में यह लोग दोषी पाए जाएंगे तो इनके ऊपर भी कार्यवाही की जायेगी। 

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर )

 

Comments (0)
Add Comment