बाल, कातिलों की लार, चमड़ी…जानें और क्या क्या बने निर्भया केस में अहम सबूत

न्यूज डेस्क–16 दिसंबर, 2012 की वो रात, जिसने पूरे देश को दहला कर रख दिया था, उस चर्चित निर्भया कांड के आरोपियों की सजा का वक्त आ गया है।

दिल्ली के निर्भया कांड के बाद जांच करने में जुटी टीम ने जिस तरह से केस की पड़ताल की वह बेहद अहम थी। जांच टीम के लिए सभी आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाना एक चुनौती जैसा था। जांच अधिकारियों के अनुसार, निर्भया के शरीर पर दांत काटने के इतने निशान थे, मानो जानवरों ने नोंच डाला हो। इसे अहम सबूत बनाना था। दांतों के निशान की फोटो और पकड़े गए आरोपियों के दांतों के साइज फरेंसिक लैब भेजे गए। जांच के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस से दांतों का जबड़ा बनवाया गया। दांतों के निशान के सामने स्केल रख कर उनकी क्लोजअप फोटो खींचीं गई थी। आरोपी के दांतों के निशान के साथ इसे मैच किया गया। चार आरोपियों में से दो आरोपी, विनय और अक्षय के दांतों के निशान निर्भया के शरीर पर पड़े निशानों से मेल पाए गए। यह सबूतों की अहम कड़ी थी।

उस दौरान टीम में 100 से अधिक पुलिसकर्मी आरोपियों की धरपकड़ से लेकर सबूत जुटाने के लिए लगाए गए। जिस बस में वारदात हुई। मुश्किल था उसे तलाशना। इसके लिए सबसे पहले करीब 250 बस की लिस्ट बनाई। तीन चार टीम बसों के रूट व उनकी पहचान में लगाई। सबका काम बांट दिया था। सीसीटीवी फुटेज खंगाले, पर इससे ज्यादा मदद नहीं मिली। बार फुटेज देखने से बस पर यादव लिखा हुआ टीम के कई मेंबर ने पढ़ा। क्लू और सर्च के लिए लाइन मिली। ड्राइवर या फिर क्लीनर को उस इलाके का ही होना चाहिए था ये सोचकर जांच आगे बढ़ी। पुलिस ने एक हफ्ते के अंदर न सिर्फ सभी आरोपियों को पकड़ लिया बल्कि महज़ 19 दिन के अंदर कोर्ट में 1000 पन्नों की चार्जशीट भी पेश कर दी।

सबसे पहले निर्भया का एटीएम कार्ड, उसके कपड़े, दोस्त का पर्स, जूते, मोबाइल, घड़ी जैसी तमाम चीजें मौका ए वारदात से इकठ्ठा कीं। फिर फिजिकली साक्ष्य के लिए वो बस थी, जिसे मुजरिमों ने धो डाला था, उसमें फिंगर प्रिंट हासिल किया, लड़की के ब्लड व सीट के कपड़ों से लेकर फर्श में गिरे एक एक बाल को उठाया। सबूतों का तीसरा चरण डीएनए एविडेंस था। जिसमें सजा के लिए हर मुल्जिम का बॉडी टू बॉडी डीएनए।

लार से भी डीएनए जेनरेट किया। नाखूनों के अंदर लड़की की चमड़ी भी जुटाई। चौथे चरण में पहली भारत में यूज की गई फॉरेंसिक डेंटिस्ट्री थी। जिसमें ऑडोंटोलॉजी के जरिए दांतों व जबड़े के आकार। उनका डीएनए। उसके आधार पर अपराधी का मिलान किया। तहकीकात का पांचवां पड़ाव टेक्निकल एविडेंस। जिसमें हर मुल्जिम के मोबाइल की लोकेशन, उसकी सीडीआर, मूवमेंट के एक एक सेकंड को टेक्निकल एनालिसिस के जरिए जुटाया।

evidenceNirbhaya case
Comments (0)
Add Comment