लगातार पच्चीसवें हफ्ते ‘भोजन बैंक’ ने तीमारदारों का भरा पेट

कानपुर– विगत 24 हफ्ते से लगातार संकल्प सेवा समिति के मिशन ‘भोजन बैंक’ के द्वारा कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल में तीमारदारों को भोजन वितरित किया जा रहा है। कल भी संस्था के सदस्यों द्वारा तीमारदारों का पेट भरकर इस नेक कार्य का यह 25वां हफ्ता पूरा किया गया। 

संकल्प सेवा समिति का उद्देश्य है कि ये भोजन बैंक इसी प्रकार निरंतर चलता रहे। जिससे मरीज के साथ मौजूद तीमारदारों को भूखे पेट न रहना पड़े। भोजन वितरित करते समय संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे और इस नेक कार्य में अपना पूरा सहयोग दिया । इस संस्था की टीम मिलकर एक गरीब कन्या के हाथ भी पीले करने जा रही है। इसी सिलसिले में समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह और एक तरफ उसका तिलक लेकर औरैया के समीप स्थित दिबियापुर गए थे और समिति के अन्य सदस्यों ने तीमारदारों को भोजन बांटने का कार्य किया। अध्यक्ष संतोष सिंह ने सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

 यह भी पढ़ें :- सेवा का संकल्प ही है ‘संकल्प सेवा समिति’,भोजन बैंक से यह शख्स इस तरह कर रहा है तीमारदारों की मदद

बता दें कि यह समिति प्रत्येक रविवार को अपने ‘भोजन बैंक’ मिशन के तहत लगातार 25 हफ्ते से सरकारी अस्पताल में  गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन मुहैया कराने का काम करती है और इस संस्था का यह प्रयास अनवरत चला आ रहा है। इतना ही नहीं यह संस्था जरूरतमंदों को ब्लड भी मुहैया कराने का काम करती है। 

(रिपोर्ट – श्वेता सिंह )

Comments (0)
Add Comment