Dhurandhar 2 Teaser: ‘धुरंधर 2’ दमदार टीजर जारी, रणवीर सिंह का दिखा भौकाल

Dhurandhar 2 Teaser: आदित्य धर द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब ‘धुरंधर 2’ की रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्साह चरम पर है। इस बीच रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ऑफिशियल टीज़र रिलीज़ जारी हो गया है। धुरंधर 2 का टीजर मंगलवार दोपह 12:12 पर रिलीज किया गया है। इस टीज़र ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। पहले पार्ट की ज़बरदस्त सफलता के बाद, यूज़र्स इस सीक्वल को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा है कि रणवीर का लुक और एक्शन शानदार है। लोग कह रहे हैं कि अब उन्हें 19 मार्च का बेसब्री से इंतज़ार है।

Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह का जबरदस्त लुक जारी

टीज़र लगभग 1 मिनट 12 सेकंड लंबा है, जिसमें रणवीर सिंह का इंटेंस और खतरनाक लुक दिखाया गया है। वह दो अलग-अलग किरदारों में नज़र आ रहे हैं, जिसमें गोलियों की बौछार, खून-खराबा और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरे सीन हैं। टीजर की टैगलाइन की खास तौर पर चर्चा हो रही है: “यह नया हिन्दुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।”

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने पहले पार्ट की तरह ही इस सीक्वल में भी एक्शन, थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा का शानदार मिश्रण किया है। टीज़र से साफ पता चलता है कि कहानी पहले से ज़्यादा इंटेंस होगी, जिसमें बदले की भावना और ढेर सारे एक्शन सीक्वेंस होंगे। मेकर्स ने टीज़र के साथ कैप्शन में लिखा है कि यह नया हिन्दुस्तान है, जो दुश्मनों को उनके घर में घुसकर भी सबक सिखाएगा।

Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह का भौकाल

यह टीज़र कहानी की एक झलक देता है जो वहीं से शुरू होती है जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था। पहले पार्ट की कहानी डकैत रहमान (अक्षय खन्ना) और रणवीर सिंह के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती थी। डकैत रहमान की मौत के बाद, दूसरा पार्ट रणवीर के लिए नई चुनौतियां और मौके लेकर आता है। टीज़र में जसप्रीत सिंह रंगी के किरदार की कई झलकियां दिखाई गई हैं, जिसके बाद रणवीर के हमज़ा के किरदार को दिखाया गया है, जो एक ज़बरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को दिखाता है। इन चीज़ों के अलावा, टीज़र में ज़्यादा नई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन एक्शन से भरपूर सीन्स ने ज़रूर असर डाला है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

action movieAkshay KhannaBollywoodBollywood teaserDhurandhar 2 teaserDhurandhar box officeDhurandhar movieIndian cinemamovie release 2026OTT releaseRanveer Singh