Delhi Road Accident: वसंत विहार में नशे में धुत ऑडी ड्राइवर ने मासूम बच्ची समेत पांच लोगों को कुचला

Delhi Road Accident: राजधानी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक तेज़ रफ़्तार ऑडी ने फुटपाथ पर सो रहे आठ साल की मासूम बच्ची समेत पांच लोगों को कुचल डाला। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद कार एक खड़े ट्रक से भी टकरा गई। यह हादसा शनिवार देर रात हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Delhi Road Accident: फुटपाथ पर सो रहे थे सभी मजदूर

जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ, जब सभी पीड़ित मुनिरका फ्लाईओवर के नीचे शिव कैंप के सामने फुटपाथ पर सो रहे थे। उसी समय तेज़ रफ़्तार से आ रही एक ऑडी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सो रहे लोगों को कुचलते हुए वहां से भाग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। एक राहगीर ने सूझबूझ दिखाते हुए कार का नंबर नोट कर लिया और पीड़ित परिवार को सूचना दी।

घायलों की पहचान नारायणी (35), बिमला (8), सबामी उर्फ चिरमा (45), रामचंद्र (45) और लाधी (40) के रूप में की गई है। ये सभी मजदूर राजस्थान के रहने वाले हैं और दिल्ली में मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं। पीड़ित सबामी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में फुटपाथ पर रहता है और मजदूरी करता है।

आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी बीच, शंकर विहार आर्मी कैंप के पास एक और हादसे की सूचना मिली, जहां एक ऑडी कार ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। गश्त कर रहे सेना के जवानों ने चालक को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के नंबर की जांच की तो पता चला कि यह वही कार है जिससे वसंत विहार में हादसा हुआ था। आरोपी की पहचान द्वारका निवासी उत्सव शेखर (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Audi car owner accidentDelhi taza newsdelhi today top newsdrunk driver arrest newsdrunk driving news todayHindi Khabarlatest crime news delhi todayदिल्ली में नशे में गाड़ी चलाना जुर्माना