‘लश्कर-ए-तैयबा की भाषा बोलती है कांग्रेस’: CM योगी

कन्नौज–कन्नौज में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने दलितों के लिए आरक्षण की मांग करने वालों पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा आतंकवादियो को कुचलने पर सबसे ज्यादा बुरा कांग्रेस को लगता है, क्योंकि कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों के साथ है। 

राज्यमंत्री अर्चना पाण्डेय के पिता पं. रामप्रकाश त्रिपाठी की पुण्यतिथि में शामिल होने आये मुख्यमंत्री उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद अपने चिर परिचित अंदाज में विरोधी दलों पर आक्रामक हुए। कांग्रेस पर बरसते हुए उन्होंने कहा की लश्कर ए तैयबा की भाषा बोलती है कांग्रेस। आज देश को कांग्रेस से बचाने की जरूरत है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब कहीं चुनाव देखते है तो इन्हें मन्दिर और जनेऊ याद आता है। राहुल गांधी की चार पीढ़ियां मन्दिर नही गयी। न उनकी चार पीढ़ियों ने जनेऊ पहना। राहुल गांधी अब यह दिखाने मन्दिरों में जाते है की मैं हिन्दू हूं। दिखावे के लिए नही मन्दिर श्रद्धा से जाया जाता है।

दलितों पर डोरे डालते हुए सीएम ने कहा कि हमने कोई भेदभाव नही किया। हमने दलित, गरीब और वंचितों को ही आवास और अन्य दूसरी योजनाओं का लाभ दिया है। हमे दलित विरोधी बताने वाले अपने फायदे के लिए दलितों को गुमराह कर रहे हैं। दलितों को उनका सम्ममान मिलना चाहिए। जो लोग दलितों को बराबरी की बात करते हैं वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया मिलिया में उनके आरक्षण की वकालत क्यों नही करते।

एएमयू में दलित सीमा योगी ने कहा की आज जब कोई आतंकवादियों को कुचलने की बात करता है तो सबसे ज्यादा बुरा कांग्रेस को लगता है, क्योंकि कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों के साथ है। इसलिये देश की अखण्डता के लिये कांग्रेस से देश को मुक्त कराने का काम करें।ग को न्याय दिलाएंगे या वह जिस प्रकार से घसीट कर कार्यालयों के चक्कर काटता रहेगा।

(रिपोर्ट- दिलीप वर्मा, कन्नौज )

Comments (0)
Add Comment