बीजेपी नेता के विवादित बोल,कहा-‘कर्नाटक की हार पर राहुल देंगे कांग्रेस को मुखाग्नि’

बलिया– कर्नाटक में भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार से उत्साहित बलिया के भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने राहुल को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी को चरित्रहीन कह डाला।

साथ ही कहा कि कांग्रेस की अर्थी राहुल के कंधे से गुजरेगी और राहुल कांग्रेस को मुखाग्नि देंगे।इसके बाद मा बेटे इटली चले जायेंगे। कर्नाटक में भाजपा की जीत और कांग्रेस की शिकस्त तय हो जाने के बाद भाजपा नेताओं के बोल कितने दमदार हो गए है। ये देखने को मिला बलिया में जहां बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को फालिस मार चुका है। ऐसे में कांग्रेस की अर्थी राहुल के कंधे से गुजरेगी और राहुल कांग्रेस को मुखाग्नि देंगे।इसी के साथ भारत भूमि से कांग्रेस समाप्त हो जाएगी और माँ बेटे उसी दिन हवाई जहाज पकड़कर इटली चले जायेंगे।

(रिपोर्ट – मनोज चतुर्वेदी , बलिया )

Comments (0)
Add Comment