योगी सरकार के खिलाफ कांग्रेस कमेटी का धरना, जमकर लगाए आरोप

फर्रुखाबाद–जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर मोर्चाबंदी की| कांग्रेस ने आरोप लगाये की केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार अपराध और अव्यवस्था की नीव पर खड़ी है| देश की जनता इसका जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में देगी|

कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्रित हुये| उन्होंने बीजेपी की केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया| उन्होंने आरोप लगाया की बिजली,पानी,मंहगाई, महिलाओं का उत्पीडन, बेरोजगारी, स्वास्थ्य चिकित्सा, बढ़ते अपराध आदि के विषय में सरकार बिल्कुल विफल हो गयी है| बाद में नगर मजिस्ट्रेट जैनेन्द्र जैन ने ज्ञापन लिया|जिलाध्यक्ष ने कहा की इस सरकार में देश व प्रदेश का किसान मुसीबत में है| क्योंकि डीजल व पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी ने किसान की कमर तोड़ दी है| गें

हू क्रय केंद्र पर अनियमितायें की जा रही है| जनता इसका जबाब देगी| उन्होंने कहा की सरकार जब जनता को दवा तक उपलब्ध नही करा पा रही है| जिससे जनता परेशान है| अस्पतालों में एंटी रेबीज तक नही है| 

(रिपोर्ट – दिलीप कटियार , फर्रुखाबाद )

 

 

Comments (0)
Add Comment