बाराबंकी — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल से काले कपङे पहनकर आने पर प्रतिबंध लगाया गया था। वो लोग निराश होकर लौट गए जो काले रंग के कपड़ पहने कर कार्यक्रम स्थल में पहुंचे थे।यहीं नहीं यदि पेंट की जेब में काली रुमाल भी मिलती थी तो उसे भी हटवा दिया जाता था ।
इसके अलावा पान मसाला ,बीड़ी ,तंबाकू ,सिगरेट , खैनी और गुटखा खाने वालों को भी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल मुख्यमंत्री के पंडाल स्थल में जाने वालों के जेब मे पान गुटखा निकलवा कर बाहर ही रखवा दिया गया।इस दौरान कई लोगों ने विरोध भी किया और बोले क्या उनके काले कपड़े में बम हैं क्या ?
दरसल सीएम योगी शुक्रवार को बाराबंकी दौरे पर थे जहां महादेव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहीं कार्यक्रम स्थल पर पुलिस चेकिंग के दौरान काले कपड़े पहनकर आने वालों को बैरंग वापिस कर दे रही थी। वजह थी कहि वो उसे मुख्यमंत्री को दिखा न दे। काले झंडे दिखाना मतलब विरोध करना पुलिस को डर था कही कोई इन कपड़ों को ही न अपना हथियार बना ले इसीलिए इनपर विशेष ध्यान दिया जा रहा था ।
जिसके चलते कई लोगो ने इसका विरोध भी किया और वो वापिस लौट गए। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी उन नशेबाजों को हुई जिनके जेब से पान गुटखा और बीड़ी सिगरेट और खैनी नही खत्म होती थी। लेकिन जब डीएम और केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन ही काले कपड़े पहने हो तो ? जी हां बहुत से लोग काले कपङे पहनकर मुख्यमंत्री के साथ साथ दिख रहे थे क्या अब इनसे पूछने की किसी मे हिम्मत हैं ?
(रिपोर्ट-सतीश कश्यप,बाराबंकी)