CM यगी के जन्मदिवस पर बायोपिक ‘अजेय’ का दमदार पोस्टर जारी, जानें किस दिन रिलीज होगी फिल्म

Ajey The Untold Story of A Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन 53वें जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ का नया पोस्टर रिलीज किया है। मेकर्स ने बताया कि ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘अजय’ लेखक शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर: द डेफिनिटिव बायोग्राफी ऑफ योगी आदित्यनाथ’ पर आधारित है। ‘अजय’ एक ऐसे व्यक्ति की आकर्षक यात्रा को पर्दे पर पेश करता है, जिसने सांसारिक सुखों को त्यागने और भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तियों में से एक के रूप में उभरने का फैसला किया।

Ajey The Untold Story of A Yogi: कब रिलीज होगी फिल्म

सम्राट सिनेमैटिक्स ने आगामी फिल्म ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की और कहा कि यह फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर की गई घोषणा के साथ ही प्रोडक्शन हाउस ने एक दमदार नया पोस्टर भी जारी किया, जिसमें मुख्य भूमिका में अभिनेता अनंत विजय जोशी की झलक देखने को मिली।पोस्टर में सीएम योगी की भूमिका निभा रहे अभिनेता भगवा वस्त्र पहने नजर आए। वहीं उनके चेहरे पर स्वैग देखने को मिला। निर्माता रितु मेंगी ने कहा, “इस अवसर पर रिलीज की तारीख की घोषणा करना योगी जी के असाधारण जीवन को श्रद्धांजलि है। वे कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं।”

फिल्म में परेश रावल जैसे मंझे हुए कलाकार

फिल्म में अनंत विजय जोशी, परेश रावल, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, अजय मेंगी, राजेश खट्टर, पवन मल्होत्रा ​​और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। रवींद्र गौतम द्वारा निर्देशित इस फिल्म की निर्माता रितु मेंगी हैं और फिल्म का संगीत मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है और इसकी कहानी दिलीप बच्चन झा और प्रियांक दुबे ने लिखी है।

Ajey The Untold Story of A Yogi: 26 मार्च को जारी हुआ था टीजर

इससे पहले 26 मार्च को मेकर्स ने बायोपिक का टीजर रिलीज किया था। शेयर किए गए टीजर में योगी आदित्यनाथ के जीवन और बदलाव की झलक दिखाई गई है, जिसमें उनके आध्यात्मिक और राजनीतिक मार्ग को आकार देने वाले निर्णायक क्षणों को भी विस्तार से दिखाया गया है। इसमें उनके शुरुआती साल, नाथपंथी योगी के रूप में संन्यास लेने का उनका फैसला और एक राजनेता के रूप में उनका विकास भी दिखाया गया है। यह फिल्म हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

ajey film release dateAjey Release DateAjey the untold story of a yogiajey the untold story of a yogi posterBollywoodEntertainmentEntertainment Hindi NewsEntertainment News in HindiYogi Adityanath