Chandra Grahan 2025: भारत में 7 सितंबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल का समय

Chandra Grahan 2025 Date Sutak kaal: साल 2025 का दूसरा और आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर यानी रविवार को पड़ेगा। यह चंद्र ग्रहण देश के सभी राज्यों में दिखाई देगा। हालांकि चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन ज्योतिष की दृष्टि से भी इसे महत्वपूर्ण माना जाता है। चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और चंद्रमा पर अपनी छाया डालती है। इसके अलावा, यह चंद्र ग्रहण पितृ पक्ष के समय में हो रहा है, जो 100 साल में एक बार होता है।

Chandra Grahan Kitne bje lgega: कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण

साल 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और 8 सितंबर को आधी रात 1 बज कर 26 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 42 मिनट पर अपने चरम पर रहेगा। यानी ग्रहण कुल 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाएगा, जिसे आम तौर पर ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस समय चंद्रमा लाल-नारंगी रंग का हो जाता है। चंद्र गृहण भारत के सभी हिस्सों में नजर आएगा।

Chandra Grahan 2025 sutak time: सूतक काल का समय

चूंकि 7 सितंबर को रात 9:58 बजे पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, इसलिए ‘सूतक काल’ (अशुभ समय) 9 घंटे पहले यानी दोपहर 12:57 बजे से शुरू होगा और ग्रहण समाप्त होने तक यानी 8 सितंबर को सुबह 1:26 बजे तक रहेगा। इस समय मंदिर के द्वार बंद रहते हैं। पूजा, खाना पकाना और खाना मना होता है।

गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, जैसे तेज धार वाले सामान का इस्तेमाल न करें और घर के अंदर रहें। ग्रहण के समय भोजन करना नहीं चाहिए। कोई भी नकारात्मक या अनुचित काम करना वर्जित माना जाता है। इसके बजाय, आध्यात्मिक चिंतन, ध्यान, रामचरितमानस का पाठ और शिव मंत्रों का जाप करें। साथ ही, ग्रहण के दौरान बचे हुए भोजन में तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए। इस समय भगवान के नाम का जाप, मंत्रों का उच्चारण और ध्यान करना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस समय मंत्रों की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Chandra Grahan 2025Chandra Grahan 2025 Kitne bje lgega Lunar Eclipse date sutak timechandra grahan in india date and timeChandra Grahan Kab HaiGrahan Kab LagegaGrahan Kitne baje lagegasutak kalUpcoming lunar eclipseचंद्र ग्रहणचंद्र ग्रहण सूतक कालचंद्रग्रहण