Bihar Election 2025: भाजपा ने जारी की की दूसरी लिस्ट, अलीनगर से चुनाव लड़ेंगी मैथिली ठाकुर

Bihar BJP Candidates List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने इस सूची में 12 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इस सूची में भाजपा ने मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर, पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने युवा और चर्चित चेहरों पर दांव खेलते हुए मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया है , जबकि बक्सर से तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को मैदान में उतारा है। अनुभवी नेताओं और नए चेहरों, दोनों को शामिल करने वाली यह सूची पार्टी की संतुलित रणनीति का संकेत देती है। इसके अलावा, आरक्षित सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, जिसमें रोसड़ा (SC) से बीरेंद्र कुमार और अगियांव (SC) से श्री महेश पासवान को मैदान में उतारा गया है।

BJP Candidates List 2025: यहां देखें पूरी लिस्ट

अलीनगर – मैथिली ठाकुर

बक्सर – आनंद मिश्रा

हायाघाट – राम चंद्र प्रसाद

मुजफ्फरपुर – रंजन कुमार

गोपालगंज – सुभाष सिंह

बनियापुर – केदार नाथ सिंह

छपरा – छोटी कुमारी

सोनपुर – विनय कुमार सिंह

रोसड़ा – बीरेंद्र कुमार

बाढ़ – डॉ सियाराम सिंह

अगिआंव (अजा) – महेश पासवान

शाहपुर – राकेश ओझा

Bihar Election 2025: 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

गौरतलब है कि भाजपा ने इससे पहले अपनी पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। दरअसल भाजपा इस चुनाव में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एनडीए गठबंधन को 101 सीटें मिली हैं, जबकि जदयू भी 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी ने 29 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टियों को छह-छह सीटें दी गई है। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। दोनों चरणों के लिए नामांकन दाखिल करने काम शुरू हो गया है।

Bihar Assembly Election 2025Bihar Election 2025Bihar Elections 2025Bihar NewsBJP Second Candidate ListMaithili Thakurदूसरी लिस्ट में 12उम्मीदवारों के नाममैथिली ठाकुर को बीजेपी ने दिया टिकट