T20 World Cup 2026 से बांग्लादेश ने किया बहिष्कार ! भारत में नहीं खेलने पर अड़ा BCB, स्कॉटलैंड को मिला मौका

Bangladesh T20 World Cup 2026: बांग्लादेश ने 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार कर दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जगह बदलने की BCB की मांग को खारिज कर दिया। इसके बाद, बांग्लादेश सरकार के आदेश पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी टीम को भारत भेजने से मना कर दिया। इस फैसले का मतलब है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम अब 2026 T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है।

बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने गुरुवार (22 जनवरी ) को कहा कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश के हिस्सा लेने की कोई संभावना नहीं है। बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से अपने वर्ल्ड कप मैच भारत के अलावा किसी और जगह कराने का अनुरोध किया था, लेकिन ICC ने इस मांग को ठुकरा दिया। हमारे फैसले को बदलने की कोई गुंजाइश नहीं है। हमें ICC से न्याय नहीं मिला। हालांकि, हमें अब भी उम्मीद है कि ICC हमारे साथ न्याय करेगा। भारत में सुरक्षा की स्थिति वैसी ही बनी हुई है।

दरअसल आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी दी थी कि अगर टीम भारत का दौरा नहीं करती है, तो उसे 2026 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया जाएगा। इसके बावजूद, बांग्लादेश अपनी बात पर अड़ा रहा। बांग्लादेश ने मांग की थी कि ICC उसके मैच श्रीलंका में शिफ्ट करें। हालांकि, शेड्यूल पहले ही फाइनल हो जाने के कारण BCCI ने अपना फैसला नहीं बदला। क्योंकि T20 वर्ल्ड कप 2026 हाइब्रिड मॉडल पर होना है, और पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक BCB अभी भी ICC से पॉजिटिव जवाब की उम्मीद कर रहा है। उधर भारत जाने से मना करने के बाद, अब टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया जाएगा।

बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यल

7 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज, दोपहर 3 बजे, ईडन गार्डन्स (कोलकाता)
9 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs इटली, सुबह 11 बजे, ईडन गार्डन्स (कोलकाता)
14 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs इंग्लैंड, दोपहर 3 बजे, ईडन गार्डन्स (कोलकाता)
17 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs नेपाल, शाम 7 बजे, वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई)

Bangladesh T20 World Cup 2026: स्कॉटलैंड को मिलेगा मौका

अगर बांग्लादेश इस इवेंट से हट जाता है, तो स्कॉटलैंड को फायदा होगा। यह टीम अभी 14वें नंबर पर है, जिससे यह उन टीमों में सबसे ज़्यादा रैंक वाली टीम बन जाती है जो T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई हैं। T20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच होना है, जिसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे।

आईपीएल से रहमान के हटने पर बढ़ा विवाद

गौरतलब है कि बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्याओं के कारण मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने का भारी विरोध हो रहा था। वहीं BCCI के कहने पर उन्हें 3 जनवरी को केकेआर ने रहमान को टीम से हटा दिया था। इससे नाराज़ बांग्लादेश सरकार ने देश में IPL मैचों के प्रसारण पर बैन लगा दिया। साथ ही खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए, उन्होंने 7 फरवरी से शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए जगह बदलने की भी मांग की थी।



ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Bangladesh boycotting t20 world cup 2026Bangladesh Cricket BoardBangladesh out of T20 world cup 2026BCBbccicricket newscricket news in hindiICCICC T20 World Cup 2026आईसीसी टी20 विश्व कप 2026क्रिकेट समाचार हिंदी मेंबांग्लादेश क्रिकेटबांग्लादेश क्रिकेट बोर्डबांग्लादेश टी20 विश्व कप 2026 से बाहरबीसीबी